फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World news updates usa china El Salvador deploys special forces to Haiti to help find missing soldiers

दुनिया की खबरें: हैती में लापता सैनिकों की तलाश के लिए अल सल्वाडोर ने भेजी सेना, गैंग ने किया था हमला

Fri, 23 Oct 2026 09:44 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, सैन जुआन
पीटीआई, सैन जुआन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Oct 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
World news updates usa china El Salvador deploys special forces to Haiti to help find missing soldiers
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
कैरेबियाई देश हैती में आपराधिक गिरोहों के हमले के बाद लापता हुए अपने चार सैनिकों की तलाश के लिए अल सल्वाडोर ने गुरुवार को स्पेशल फोर्स के 100 जवानों को भेजा है। लापता सैनिक अल सल्वाडोर के रहने वाले हैं और हाल ही में हैती में गैंग के हमले का शिकार हुए थे। स्पेशल फोर्स के जवानों की तैनाती अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले की ओर से सैन्य अभियान की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद हुई है। बुकेले ने चारों लापता विमानन तकनीशियनों को बचाने के लिए सैन्य अभियान शुरू करने का एलान किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर चारों सैनिकों को जिंदा और सुरक्षित नहीं छोड़ा गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हैती में 100 और सैनिक भेजने की तैयारी
अल सल्वाडोर सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को 100 अतिरिक्त सैनिकों को भी हैती भेजा जाना है। उन्होंने बताया कि अल सल्वाडोर के अधिकारी फिलहाल यह मानकर चल रहे हैं कि चारों लापता सैनिक अभी जिंदा हैं। गुरुवार देर रात अंतरराष्ट्रीय गैंग विरोधी बल ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि अल सल्वाडोर से सैनिकों का एक दल हैती पहुंच गया है। यह दल उस इलाके में जारी तलाशी और सुरक्षा अभियान में मदद करेगा, जहां हमला हुआ था।
विज्ञापन


बख्तरबंद वाहन पर गैंग ने की थी गोलीबारी
हैती सरकार ने बुधवार शाम पुष्टि की कि चारों लापता सैनिकों का अपहरण किया गया है। रविवार को क्रोइक्स-डेस-बुकेट्स इलाके में हुए हमले के बाद सरकार की ओर से यह पहला आधिकारिक बयान था। अधिकारियों के मुताबिक, चारों सैनिक एक बख्तरबंद वाहन में यात्रा कर रहे थे, तभी आपराधिक गिरोहों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने वाहन पर गोलीबारी की और विस्फोटकों का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल के अभियान के बाद पहला बड़ा हमला
हैती में अंतरराष्ट्रीय गैंग विरोधी बल के अभियान शुरू करने के बाद यह पहला बड़ा हमला है। इस नए सुरक्षा बल ने केन्या के नेतृत्व वाले पिछले अंतरराष्ट्रीय बल की जगह ली है। केन्या के नेतृत्व वाला बल संसाधनों और पैसों की कमी से जूझ रहा था। इसी वजह से वह हैती की पुलिस को आपराधिक गिरोहों की हिंसा पर काबू पाने में प्रभावी मदद नहीं कर सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed