World Updates: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को झटका, मौत की सजा माफ करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा
2021 में श्रीलंका के राष्ट्रपति रहते गोटबाया ने अपने करीबी की मौत की सजा को माफ कर दिया था। हत्या के दोषी डुमिंडा सिल्वा के खिलाफ पीड़ित परिवार ने श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तत्कालीन राष्ट्रपति की सजा माफी के आदेश को ही पलट दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिल्वा ने अपने प्रतिद्वंदी की गोली मारकर की थी हत्या
महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति रहने के दौरान दोषी डुमिंडा सिल्वा और प्रेमचंद्र कोलंबो के उपनगर कोलोनावा में चुनावी जंग लड़ रहे थे। इस दौरान सिल्वा ने प्रेमचंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिन्हें कोर्ट ने दोषी पाया था। 2019 के बाद महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद गोयबाया श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान गोटबाया ने दोषी की मौत की सजा को माफ कर दिया था।
गोटबाया सजा माफी के कारणों को नहीं बता सकें-कोर्ट
सजा माफी के खिलाफ मृतक प्रेमचंद्र के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया। बुधवार को तीन सदस्यीय पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि गोटबाया राजपक्षे ने सजा माफ करने के पीछे के कारणों को नहीं बताया। वे प्रक्रिया के तहत कार्य करने में विफल रहे। गौरतलब है कि श्रीलंका के संविधान के मुताबिक, अनुच्छेद 34 के तहत श्रीलंका के राष्ट्रपति को एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत सजा माफ करने का अधिकार है।
बता दें दोषी डुमिंडा सिल्वा को हाईकोर्ट ने मामले का दोषी पाया था, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे सही ठहराया था। गौतलब है कि सिल्वा की सजा माफी के बाद गोटबाया राजपक्षे ने राज्य आवास प्राधिकरण का उसे प्रमुख नियुक्त किया था। हालांकि आर्थिक अस्थिरता के बीच जुलाई 2022 में गोटबाया राजपक्षे को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी।
पाकिस्तान को आईएमएफ से 70 करोड़ डॉलर की किस्त मिली
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 70 करोड़ डॉलर की दूसरी किस्त मिल गई। यह किस्त 3 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है। पाकिस्तान में अगले महीने चुनाव है, उससे पहले किस्त जारी होना उसके लिए राहत से कम नहीं है।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने पुष्टि करते हुए कहा कि उसे स्टैंड बाय अरेंजमेंट (एसबीए) के तहत आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की पहली समीक्षा के सफल समापन के बाद 16 जनवरी 2024 को 70.56 करोड़ डॉलर प्राप्त हुआ है। अब तक पाकिस्तान को आईएमएफ की ओर से 1.9 अरब डॉलर दिया जा चुका है। अप्रैल में 1.1 अरब डॉलर और दिए जाएंगे।
यूएनजीए के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस जनवरी के अंत में भारत आएंगे
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस संयुक्त राष्ट्र की मुख्य नीति-निर्माण इकाई का सर्वोच्च पद ग्रहण करने के बाद इस महीने के अंत में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे। फ्रांसिस के कार्यालय ने बताया कि यूएनजीए के 78वें सत्र के अध्यक्ष फ्रांसिस सबसे पहले युगांडा की राजधानी कंपाला की यात्रा पर जाएंगे। भारत की उनकी यात्रा की सटीक तारीख की घोषणा न करते हुए बताया गया कि युगांडा के बाद फ्रांसिस भारत तथा चीन की यात्रा करेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन ने कहा है कि अमेरिका आगे भी यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा। जैक सुलिवन का यह बयान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के खिलाफ लड़ाई में उन्हें अमेरिका और यूरोप के समर्थन की जरूरत होगी।