फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zakir Naik incites Muslim countries to target non-Muslim Indians: 'If they abuse the Prophet, put him behind bars'

जाकिर नाइक ने फिर उगला जहर, कहा- अगर वे गाली देते हैं, तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दें

Fri, 23 Oct 2020 03:25 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआला लंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआला लंपुर Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Zakir Naik incites Muslim countries to target non-Muslim Indians: 'If they abuse the Prophet, put him behind bars'
Zakir Naik - फोटो : ANI

भगोड़े आर्थिक अपराधी और विवादास्पद इस्लामिक धर्म गुरू जाकिर नाइक ने गैर-मुस्लिम भारतीयों को जेल में डालने के लिए खाड़ी देशों को उकसाया है। जाकिर नाइक ने मुस्लिम देशों से कहा कि इस्लाम या पैगंबर मोहम्मद की आलोचना करने वाले गैर-मुस्लिम भारतीयों को उनके देश में आने पर वे जेल में डाल दें। उन्होंने उनसे ऐसे भारतीयों का एक डेटाबेस बनाने को भी कहा, ताकि उनके देशों की यात्रा के समय उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले नाइक ने कहा है कि ज्यादातर लोग जो इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ जहर फैलाते हैं वे भाजपा के भक्त हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो में नाइक को इस्लामिक देशों से भारत में गैर-मुस्लिमों के सभी नकारात्मक टिप्पणियों और अपशब्दों का एक डेटाबेस बनाने और कंप्यूटर में स्टोर करने का आग्रह करते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अगली बार अगर वे किसी खाड़ी देश में जाते हैं, चाहे वह कुवैत, सऊदी अरब, दुबई या इंडोनेशिया हो, तो जांच करें कि क्या उन्होंने इस्लाम का अपमान किया है या पैगंबर का अपमान किया है और अगर उन्हें ऐसा काम किया है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करें और जेल में डाल दें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


'जैसे ही आते हैं, उन्हें गिरफ्तार करें'
नाइस ने आगे कहा, "यह सार्वजनिक कर दें कि हमारे पास एक डेटाबेस है, लेकिन नामों का खुलासा न करें। जैसे ही आते हैं, उन्हें गिरफ्तार करें, उन्हें कानून की अदालत में ले जाएं और उन्हें सजा दें। मेरा विश्वास करें, ज्यादातर लोग जो इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ जहर फैलाते हैं वे भाजपा के भक्त हैं, ऐसे करने से वे डर जाएंगे।" 

नाइक की भारत को है तलाश 

भगोड़े आर्थिक अपराधी जाकिर नाइक पर भारत में सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है। यहां के अधिकारियों का मानना है कि 53 वर्षीय इस्लामिक धर्म गुरू "सार्वजनिक भाषणों और व्याख्यानों के जरिए भारत में विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा दे रहा है।"

नाइक मलेशिया में रह रहा है, जो भारत में उसके खिलाफ जांच शुरू होने के बाद से उसका स्थायी ठिकाना है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस आलोचना के बीच उसने एक छोटा प्रोफाइल बना रखा है कि वह बहु-जातीय देश मलेशिया में शांति के लिए खतरा है। नाइक जुलाई 2016 के ढाका कैफे विस्फोट के बाद भारत से भाग गया था। 

ढाका धमाकों में सैकड़ों लोग मारे गए थे। इन धमाकों में शामिल एक आरोपी ने बाद में स्वीकार किया था कि नाइक के भाषणों के कारण वह यह घिनौना काम करने के लिए प्रेरित हुआ। एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक नाइक पिछले तीन साल से मलेशिया में रह रहा है। भारत में उसके भाषण पीस टीवी पर प्रसारित होते थे जिस पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हाई-प्रोफाइल "लव जिहाद" मामले में आरोपी

इससे पहले सितंबर में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक हाई-प्रोफाइल "लव जिहाद" मामले से संबंधित एफआईआर में आरोपी के रूप में जाकिर नाइक और पाकिस्तान मूल के दो कट्टर प्रचारकों का नाम दर्ज किया था।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में चेन्नई के एक व्यापारी की बेटी और बांग्लादेश के एक शीर्ष राजनेता का बेटा शामिल है, जिसका संबंध पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed