फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   fengshui tips for money to increase money Success in Job Business and Career

Fengshui Tips: धन लाभ के लिए फेंगशुई उपाय, आजमाने से हमेशा भरी रहेगी घर की तिजोरी

Thu, 23 Jul 2026 05:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

Fengshui Tips: फेंगशुई में कई तरह के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिसको करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। 

विज्ञापन
fengshui tips for money to increase money  Success in Job Business and Career
फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Fengshui Tips: कई बार पूरी कोशिश करने से बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। जिस कारण से घर में धन से जुड़ी परेशानियां और मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर पर नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है तो इसके वास्तु दोष पैदा होता है। फेंगशुई में कई उपाय होते हैं जिससे घर में वास्तु संबंधी दोष को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के कारगर उपाय।
विज्ञापन


विंड चाइम
फेंगशुई में विंड चाइम को बहुत ही शुभ और असरदार चीज माना गया है। विंडचाइम से शुभता आकर्षित होती है और इसी आवाज से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। विंड चाइम लगाने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


फेंगशुई कैट
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में फेंगशुई कैट को बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में धन से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने के लिए और आर्थिक समृद्धि के लिए घर पर सुनहरे रंग की फेंगशुई कैट रखना चाहिए। इसे घर के दक्षिण-पूर्व में रखना शुभ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेंगशुई मेंढक
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में मेंढक की मूर्ति को रखना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। घर के ड्राइंग रूम में तीन टांगों वाले मेंढक को रखने से दरिद्रता दूर होती है। 

लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बहुत ही शुभ और समृद्धि का कारक माना जाता है। घर पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

चीनी सिक्के
फेंगशुई में चीनी सिक्कों को सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इन्हें लाल रंग के धागे या कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने में सहायता मिलती है।

कछुआ
फेंग शुई के अनुसार, कछुआ सौभाग्य, स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। यदि घर की उत्तर दिशा में पानी से भरे पात्र में फेंग शुई का कछुआ रखा जाए, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और धन-समृद्धि के योग मजबूत होने की मान्यता है।

Feng Shui Tips: क्या घर में आर्टिफिशियल प्लांट्स रखना सही है? जानिए वास्तु और फेंगशुई के नियम

Feng Shui Tips: फेंगशुई में धातु के कछुए की अंगूठी को पहनने से क्या-क्या होते हैं लाभ, जानिए तरीका

धन को आकर्षित करने वाला पर्स: फेंगशुई और वास्तु के अनुसार किन चीजों को रखें दूर और किसे रखे साथ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed