फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips For Money Astro Remedies To Grow Money and Attract Wealth

Vatu Tips: घर पर इन चार चीजों को रखने से बढ़ने लगती है शुभता और सुख-समृद्धि, जानें वास्तु के नियम

Thu, 23 Jul 2026 04:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 04:58 PM IST
सार

घर में वास्तु दोष होने से आर्थिक, मानसिक और दूसरी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु में इससे बचाव के लिए कुछ कारगर उपाय बताए गए हैं। 

विज्ञापन
Vastu Tips For Money Astro Remedies To Grow Money and Attract Wealth
धन से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हर एक व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि उसका जीवन सुख-शांति, समृद्धि और संपन्नता से बीते, जिसके लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करता है। वास्तु शास्त्र में धन-धान्य में वृद्धि और तरक्की के लिए कई तरह के उपाय भी होते हैं। इन उपाय को करने से घर में समृद्धि और संपन्नता आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होते हैं जिनको घर में रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और इससे घर में धन और वैभव में वृद्धि होती है। वहीं दूसरी तरफ घर में कुछ ऐसी भी चीजें होते हैं जिनको रहने से वास्तु दोष होता है। घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं घर पर किन चीजों को रखने सुख-समृद्धि में इजाफा होता है।
विज्ञापन


हंस का जोड़ा
वास्तु शास्त्र में हंस के जोड़े को बहुत ही शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर वाला होता है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए घर के मुख्य कमरे में हंस के जोड़े की मूर्ति को रखना चाहिए। हंस के जोड़े की मूर्ति या फिर तस्वीर होने से घर में धन की कोई कमी नहीं होती साथ ही वैवाहिक जीवन सुखद और खुशियों से भरा हुआ होता है। 
विज्ञापन


घर पर धातु का हाथी
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में हाथी को शुभ और पवित्र जानवर माना गया है। मां लक्ष्मी की सवारी भी हाथी होती है। वास्तु में धातु के हाथी को घर पर रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। इसके अलावा घर पर धातु का हाथी रखने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। घर पर हाथी की मूर्ति होने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम होता है। लेकिन हाथी की मूर्ति की ऊंचाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धातु का कछुआ
वास्तु में धातु के कछुए को बहुत ही शुभ, धन, समृद्धि, उन्नति और आयु में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर पर धातु के कछुए को रखने से संपन्नता आती है। ड्राइंग रूम में धातु के कछुए को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

घर पर बांसुरी और शंख 
वास्तु में बांसुरी और शंख को घर पर रहने से शुभता आती है। ऐसी मान्यता है कि जिन घर में बांसुरी और शंख होता है वहां पर वास्तु दोष दूर होता है। घर पर बांसुरी और शंख रखने और नियमित रूप से पूजा करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बांसुरी को घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है। इससे आर्थिक खुशहाली और धन-धान्य में वृद्धि होती है। शंख और बांसुरी रखने में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। 


सूर्य-शनि बनाएंगे नवपंचम दृष्टि योग, इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ और तरक्की
Lucky Zodiac: अगस्त से अक्तूबर तक इन चार राशि वालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed