फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac: अगस्त से अक्तूबर तक इन चार राशि वालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ

Wed, 22 Jul 2026 02:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 22 Jul 2026 02:37 PM IST
सार

Hans Mahapurush Rajyog: हंस महापुरुष राजयोग सभी राशियों को अलग-अलग परिणाम प्रदान करता है। लेकिन कुछ जातकों को मनचाहा लाभ संभव है। जातकों को रुके हुए कार्यों में सफलता, आर्थिक लाभ, व्यापार में नई उपलब्धियां और कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती हैं। 

विज्ञापन
Hans Mahapurush Rajyog in kark rashi these 4 zodiac will get benefits till october
Hans Mahapurush Rajyog - फोटो : अमर उजाला

Hans Mahapurush Rajyog: भाग्य के कारक ग्रह गुरु वर्तमान में अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। गुरु के इस शुभ स्थान पर होने से हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसे पंच महापुरुष योगों में सबसे शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह राजयोग जीवन में सम्मान-सफलता, धन और उन्नति लेकर आता है। इसके अलावा यह कुछ राशि वालों के लिए भी भाग्यशाली साबित होता है। दरअसल, गुरु 31 अक्तूबर 2026 को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही कर्क राशि में बना हंस महापुरुष राजयोग समाप्त हो जाएगा। लेकिन तबतक अगस्त, सितंबर और अक्तूबर का समय कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी रहेगा। इस अवधि में जातकों को मनचाहा लाभ और भाग्य का पूरा साथ प्राप्त हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Hans Mahapurush Rajyog in kark rashi these 4 zodiac will get benefits till october
Hans Mahapurush Rajyog - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए अक्तूबर तक का समय नई सफलताओं से भरा रह सकता है। गुरु आपकी ही राशि में विराजमान होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हुई नजर आएंगी। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा।

Hans Mahapurush Rajyog in kark rashi these 4 zodiac will get benefits till october
Hans Mahapurush Rajyog - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि भाग्य का भरपूर साथ लेकर आ सकती है। आप कोई घर खरीदने का प्लान भी बना सकते हैं। लंबे समय से जिस काम में रुकावट आ रही थी, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। निवेश के अच्छे मौके आपको लाभ देकर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी। व्यापार करने वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hans Mahapurush Rajyog in kark rashi these 4 zodiac will get benefits till october
Hans Mahapurush Rajyog - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु का यह शुभ प्रभाव तरक्की लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिल सकता है। आपकी काम आपकी पहचान इस समय बन सकता है और अंदर से प्रसन्न महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

विज्ञापन
Hans Mahapurush Rajyog in kark rashi these 4 zodiac will get benefits till october
Hans Mahapurush Rajyog - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अक्तूबर तक का समय काफी शुभ रह सकता है। भाग्य का सहयोग सभी काम में अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम विवाह के लिए मीन राशि वालों को मंजूरी मिलेगी।  
August Grahan 2026: अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण क्या लेकर आ रहे हैं संकेत, जानें क्या बदलने वाला है इस बार
Budh Margi 2026: बुध के सीधा होते ही इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, मिलेगा धन और करियर में सफलता
Shukra Gochar: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, बढ़ेगा आकर्षण और करेंगे यात्रा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed