अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर और चाल के अनुसार बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र जैसे ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। अगस्त के महीने में शुक्र का गोचर कन्या राशि में, मंगल का गोचर मिथुन राशि में, सूर्य को गोचर सिंह राशि में और बुध का गोचर भी सिंह राशि में बनेगा। इस माह के गोचर से कई तरह के राजयोगों का भी निर्माण होगा, जिसमें बुधादित्य राजयोग, हंस राजयोग और गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं कर्क राशि में अगस्त महीने में सूर्य, बुध और गुरु की युति होने से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अगस्त माह में इसका सभी 12 राशियों के जातकों के पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। जिसमें कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिससे करियर-कारोबार में लाभ के अवसरों में वृद्धि और धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं अगस्त महीने में किन राशियों को फायदा मिलने वाला है।
August Grah Gochar 2026: गजलक्ष्मी और बुधादित्य राजयोग इन राशियों को दिलाएगा सफलता, अगस्त की भाग्यशाली राशियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 22 Jul 2026 03:04 PM IST
सार
August Grah Gochar 2026: ज्योतिष के नजरिए से अगस्त का महीना बहुत ही विशेष रहेगा। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिससे कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन