फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदते समय ध्यान रखें ये जरूरी वास्तु नियम, मिलेगा सकारात्मक ऊर्जा का साथ

Wed, 22 Jul 2026 04:21 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 22 Jul 2026 04:21 PM IST
सार

Vastu Tips For Flat: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा और संरचना सही न हो तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ सकती है। ऐसे में नया फ्लैट खरीदते वक्त कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
Vastu Tips For Flat Purchase flat kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
Vastu Tips For Flat Purchase - फोटो : AI

Vastu Tips For Flat Purchase: एक मध्यमवर्गीय परिवार का सबसे बड़ा लक्ष्य होता है अपना खुद का घर होना। इस सपने को पूरा करने के लिए आम इंसान अपनी जिंदगीभर की बचत लगा देता है और कई बार आने वाले वर्षों की आय भी इसमें निवेश कर देता है। लोग अपनी मेहनत की कमाई से ऐसा घर खरीदना चाहते हैं, जहां परिवार के साथ सुख-शांति और समृद्धि का माहौल बना रहे। लेकिन अक्सर घर लेते समय वास्तु से जुड़े जरूरी नियमों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा और संरचना सही न हो तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ सकती है। ऐसे में नया फ्लैट खरीदते वक्त कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Vastu Tips For Flat Purchase flat kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
मुख्य प्रवेश द्वार - फोटो : adobe stock

फ्लैट का आकार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वर्गाकार या आयताकार फ्लैट सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। साथ ही घर का उत्तर-पूर्व हिस्सा खुला होना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। इस दिशा को वास्तु में सबसे पवित्र माना गया है।

मुख्य प्रवेश द्वार
वास्तु के मुताबिक घर का मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में बना प्रवेश द्वार सामान्यतः कम अनुकूल माना जाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि दरवाजे के सामने सीढ़ियां, बंद दीवार या बहुत संकरी जगह न हो।

Vastu Tips For Flat Purchase flat kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
मास्टर बेडरूम की दिशा - फोटो : Amar Ujala

मास्टर बेडरूम की दिशा
फ्लैट में मास्टर बेडरूम की स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में बना बेडरूम सकारात्मक माना जाता है, इससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।

बालकनी और खिड़कियों की दिशा
उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुलने वाली बालकनी और खिड़कियां घर में प्राकृतिक रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Flat Purchase flat kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
रसोई की दिशा - फोटो : Amar Ujala

रसोई की दिशा
रसोईघर के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि यह अग्नि तत्व से जुड़ी दिशा है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा में बना किचन भी अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन
Vastu Tips For Flat Purchase flat kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
टॉयलेट की दिशा - फोटो : Adobe stock

टॉयलेट की दिशा
घर खरीदते समय शौचालय की दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट होना उचित नहीं माना जाता, क्योंकि यह स्थान आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा होता है। टॉयलेट के लिए पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा बेहतर मानी जाती है।

Vastu Tips For Fridge: क्या आप भी फ्रिज के ऊपर रखते हैं ये 3 चीजें? खुलेंगे आर्थिक उन्नति के रास्ते
Vastu Tips: नमक और लौंग से दूर करें आर्थिक तंगी, घर में बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed