फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grahan In August 2026: अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया, जानें डेट और इसका समय

Wed, 22 Jul 2026 04:53 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 22 Jul 2026 04:53 PM IST
सार

Surya And Chandra Grahan In August 2026: अगस्त माह में ग्रहण का साया बना हुआ है। इस समय साल के दो बड़े ग्रहण, सूर्य और चंद्रमा देखने को मिलेंगे। आइए इसका समय और प्रभाव जानते हैं।

विज्ञापन
surya and chandra grahan in august 2026 date time impact in india
Grahan In August 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya And Chandra Grahan In August 2026: साल 2026 का आठवां महीना अगस्त बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसे दो प्रमुख खगोलीय घटनाक्रम घटित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक ही महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण का पड़ना विशेष महत्व रखता है, क्योंकि ग्रहण का प्रभाव ग्रहों की स्थिति, राशियों और वातावरण पर भी माना जाता है। वहीं, हिंदू धर्म में ग्रहण काल को विशेष समय माना गया है, जिसके दौरान पूजा-पाठ, सूतक और अन्य धार्मिक नियमों का पालन किया जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं द्वारा कई कठिन नियमों का ध्यान भी रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, अगस्त 2026 में ये दोनों ग्रहण किस दिन और समय लगने वाले हैं।


Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

surya and chandra grahan in august 2026 date time impact in india
Grahan In August 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
अगस्त माह में सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर पड़ेगा। इसी दिन हरियाली अमावस्या का त्योहार भी मनाया जाएगा। वहीं भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को रात 9 बजकर 04 मिनट पर लगेगा। इसका समापन 13 अगस्त 2026 को सुबह 4:25 पर माना जा रहा है। इस ग्रहण को दुनिया के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

surya and chandra grahan in august 2026 date time impact in india
Grahan In August 2026 - फोटो : Adobe Stock

कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण?
सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में देखा जाएगा। इसके अलावा फ्रांस, ब्रिटेन, इटली समेत यूरोप के कई देशों में भी यह दिख सकता है।
Ketu Transit: इन 5 राशियों पर बरसेगी केतु की कृपा, अचानक होगा धन लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
surya and chandra grahan in august 2026 date time impact in india
Grahan In August 2026 - फोटो : अमर उजाला

कब लगेगा चंद्र ग्रहण ?
अगस्त माह में लगने वाला दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा।
Sawan 2026: सावन में रख रहे हैं व्रत ? पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम

विज्ञापन
surya and chandra grahan in august 2026 date time impact in india
Grahan In August 2026 - फोटो : adobe

इसके समय की बात करें, तो यह 28 अगस्त को सुबह 6:53 से शुरू होकर दोपहर 12:31 तक रहेगा। लेकिन यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी माना नहीं जाएगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से अफ्रीका, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के अनेक देशों में दृश्य होगा।
Nag Panchami 2026: अगस्त में कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा की विधि और मंत्र
Most Attractive Zodiac: इन राशि वालों का आकर्षण होता है सबसे तेज, हर कोई करना चाहता है दोस्ती
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed