फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Attractive Zodiac: इन राशि वालों का आकर्षण होता है सबसे तेज, हर कोई करना चाहता है दोस्ती

Wed, 22 Jul 2026 04:05 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 22 Jul 2026 04:05 PM IST
सार

Most Attractive Zodiac: जिन लोगों पर शुक्र की विशेष कृपा होती है, वे लोग आकर्षक व्यक्तित्व, मधुर वाणी, कला, प्रेम और सौंदर्य के गुणों से भरपूर होते हैं। साथ ही ऐसे लोग कला के क्षेत्र में भी अलग पहचान बनाते हैं।

विज्ञापन
top attractive zodiac signs name in hindi know Most Attractive Zodiac
Most Attractive Zodiac - फोटो : अमर उजाला

Most Attractive Zodiac: अक्सर कुछ लोगों का व्यक्तित्व ऐसा होता है कि, वे पहली ही मुलाकात में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। उनकी बातचीत का तरीका, व्यवहार, वाणी और आत्मविश्वास दूसरों को सहज ही प्रभावित कर देता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में इसे शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है। मान्यता है कि, जिन लोगों पर शुक्र की विशेष कृपा होती है, वे लोग आकर्षक व्यक्तित्व, मधुर वाणी, कला, प्रेम और सौंदर्य के गुणों से भरपूर होते हैं। चूंकि शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक ग्रह भी माना जाता है, इसलिए ऐसे लोग जीवन में आराम और विलासिता जीवन जीते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लोगों का व्यक्तित्व सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है।


Shukra Gochar: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, बढ़ेगा आकर्षण और करेंगे यात्रा
Numerology: रिश्तों में टिक नहीं पाते इस मूलांक वाले, अक्सर बनते हैं एक से ज्यादा शादि के योग

top attractive zodiac signs name in hindi know Most Attractive Zodiac
Most Attractive Zodiac - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का व्यक्तित्व बेहद आकर्षक और प्रभावशाली माना जाता है। ये अपनी मधुर वाणी के लिए जाने जाते हैं। इनकी काम को लेकर लगन लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। रिश्तों को लेकर इस राशि के लोग बहुत प्रयास करते हैं, जिस कारण साथी इनसे अधिक जुड़ाव महसूस करता है। इन लोगों के मित्रों की संख्या भी अच्छी होती है।
Budh Margi 2026: बुध के सीधा होते ही इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, मिलेगा धन और करियर में सफलता

top attractive zodiac signs name in hindi know Most Attractive Zodiac
Most Attractive Zodiac - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस राशि के जातकों में स्वाभाविक आकर्षण देखने को मिलता है। ये मिलनसार माने जाते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहते हैं। इस राशि के लोग अपनी बातचीत से लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ देते हैं। तुला राशि वालों की खास बात यह होती है कि, समय के साथ इनका प्रभाव और भी मजबूत हो जाता है। इसलिए हर कोई इनसे दोस्ती करना चाहता है।
Grah Gochar: सूर्य-शनि का शुभ योग बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, करियर और कारोबार में मिलेगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
top attractive zodiac signs name in hindi know Most Attractive Zodiac
Most Attractive Zodiac - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के लोग संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। इनका शांत व्यवहार और सकारात्मक व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। घर और बाहर दोनों जगह इन्हें जमकर पसंद किया जाता है। मजाकिया अंदाज लोगों को तुरंत अपनी ओर खींच लेता है। इसके अलावा आकर्षक व्यक्तित्व इन्हें खास बनाता है। यह बेहद भरोसेमंद होते हैं और लोग इनके साथ मजबूत रिश्ते बनाना पसंद करते हैं।
Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता और सुख के नए रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed