फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   vastu and feng shui tips for plants Is it right to keep artificial plants at home

Feng Shui Tips: क्या घर में आर्टिफिशियल प्लांट्स रखना सही है? जानिए वास्तु और फेंगशुई के नियम

Sat, 18 Jul 2026 03:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jul 2026 03:53 PM IST
सार

Feng Shui Tips: कई लोग घरों की सजावट के लिए कृत्रिम पेड़-पौधे को प्रयोग करते हैं। वास्तु और फेंगशुई में इसको लगाने के कुछ नियम होते हैं। 

विज्ञापन
vastu and feng shui tips for plants Is it right to keep artificial plants at home
घर के आसपास पेड़ पौधे को लगाने पर सुख और समृद्धि का संचार होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Feng Shui Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास प्राकृतिक पौधों की देखभाल का समय नहीं होता। नियमित पानी देना, धूप की व्यवस्था करना और उनकी देखरेख करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर की सजावट के लिए आर्टिफिशियल (कृत्रिम) प्लांट्स का चलन तेजी से बढ़ा है। ये बिना किसी रखरखाव के लंबे समय तक घर को आकर्षक बनाए रखते हैं। लेकिन क्या ये वास्तु और फेंगशुई की दृष्टि से भी उतने ही अच्छे माने जाते हैं?
विज्ञापन


प्राकृतिक पौधों को क्यों दिया गया है महत्व ?
वास्तु शास्त्र में जीवित पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। वे केवल घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि वातावरण को भी जीवंत बनाते हैं। प्राकृतिक पौधे पंचमहाभूतों के संतुलन का प्रतीक माने जाते हैं। इसके विपरीत आर्टिफिशियल प्लांट्स में जीवन ऊर्जा नहीं होती, इसलिए वे वास्तविक पौधों का स्थान नहीं ले सकते।
विज्ञापन


फेंगशुई क्या कहता है ?
फेंगशुई के अनुसार जीवित पौधे घर में ऊर्जा के प्रवाह को सक्रिय करते हैं। वहीं आर्टिफिशियल प्लांट्स मुख्य रूप से सजावट का माध्यम हैं। यदि वे साफ-सुथरे, सुंदर और प्राकृतिक दिखने वाले हों तो वे देखने वाले के मन में प्रसन्नता का भाव पैदा करते हैं। हालांकि उनसे जीवित पौधों जैसी ऊर्जा की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां रखें और कहां नहीं ?
कृत्रिम पौधों को ड्रॉइंग रूम, लिविंग एरिया, ऑफिस या प्रवेश द्वार के आसपास सजावट के लिए रखा जा सकता है। लेकिन पूजा घर में भगवान के समीप कृत्रिम फूल या पौधे रखने के बजाय ताजे फूल अधिक शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा टूटे-फूटे या धूल से भरे आर्टिफिशियल प्लांट्स घर में नहीं रखने चाहिए, क्योंकि वे उपेक्षा और नकारात्मकता का संकेत माने जाते हैं।

सही चुनाव भी है जरूरी
यदि आर्टिफिशियल प्लांट्स का उपयोग कर रहे हैं तो ऐसे पौधे चुनें जो देखने में प्राकृतिक लगें। बहुत अधिक चमकीले, भड़कीले या मुरझाए हुए दिखने वाले कृत्रिम पौधे सजावट का आकर्षण कम कर सकते हैं। समय-समय पर उनकी सफाई करना भी जरूरी है, ताकि वे घर की सुंदरता बनाए रखें।

संतुलन ही सबसे अच्छा उपाय
यदि समय की कमी के कारण प्राकृतिक पौधे रखना संभव नहीं है, तो आर्टिफिशियल प्लांट्स एक अच्छा सजावटी विकल्प हो सकते हैं। लेकिन यदि संभव हो तो घर में कम से कम एक-दो जीवित पौधे, जैसे तुलसी, स्नेक प्लांट, जेड प्लांट या मनी प्लांट अवश्य रखें। वास्तु और फेंगशुई दोनों यही मानते हैं कि घर में सुंदरता के साथ जीवंतता और प्रकृति का स्पर्श भी बना रहना चाहिए। इसलिए कृत्रिम पौधों को सजावट का माध्यम मानें, जबकि सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तविक पौधों को प्राथमिकता दें।


Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा इन 4 राशियों के लिए मुश्किल भरा समय, जान लें उपाय

Vastu Tips For Fridge: क्या आप भी फ्रिज के ऊपर रखते हैं ये 3 चीजें? खुलेंगे आर्थिक उन्नति के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed