फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani dhaiya 2026 know astrological prediction for singh and dhanu and time to relife

Shani Dhaiya 2026: सिंह और धनु राशियों पर जारी है शनि की ढैय्या, जानिए क्या होगा असर और कब होगा खत्म

Sat, 18 Jul 2026 05:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jul 2026 05:58 PM IST
सार

मौजूदा समय में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या है जो साल 2027 में शनि के राशि परिवर्तन करने के साथ ही खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
shani dhaiya 2026 know astrological prediction for singh and dhanu and time to relife
Shani Ki Dhaiya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Dhaiya 2026: ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहने के बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस तरह से राशिचक्र का एक चक्कर लगाने में 30 वर्षों का समय लग जाता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और दो पर ढैय्या शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि शनि इस समय मीन राशि में हैं जिसके चलते सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। आइए जानते हैं इन दो राशियों पर कब खत्म होगी ढैय्या और क्या रहेगा प्रभाव। 
विज्ञापन


सिंह राशि
शनि के मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या 29 मार्च 2025 से शुरू हुई थी। ऐसे में नौकरी-कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आने वाले समय में आपको किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचना होगा। धन के मामले में आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेना होगा। परिवार संग बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा। इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत होगी। जून 2027 में जब शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे तब इसके बाद सिंह राशि पर शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


धनु राशि
जून 2027 में शनि के मेष राशि में गोचर करने से धनु राशि वालों पर चल रही शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। इस दौरान धनु राशि वालों के ऊपर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा। आपको कार्यों में मेहनत का दबाव रहेगा। कुछ कामों में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। इस दौरान बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है शनि की ढैय्या
शनि की ढैय्या ढाई साल तक रहती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि जन्म राशि से चौथे या फिर आठवें भाव में आते हैं तो उसे शनि की ढैय्या कहा जाता है। इस दौरान आपको मेहनत और अनुशासन का फल मिलता है।

Surya-Rahu Shadashtak Yoga: इन 4 राशियों के लिए अगले 30 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां


Predictions: 30 जुलाई तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी भाग्य की मेहरबानी, हर क्षेत्र में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Astrological Reason: आखिर क्यों शनिवार को बाल काटने या धोने की होती है मनाही ? जानिए इसके पीछे का कारण

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed