फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 जुलाई को गुरु की बदलेगी चाल और 27 जुलाई को शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Sat, 18 Jul 2026 05:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jul 2026 05:01 PM IST
सार

ज्योतिष में गुरु और शनि दोनों ही ग्रहों का विशेष महत्व है। गुरु ज्ञान, धर्म, सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं वहीं शनि कर्म, अनुशासन और न्याय के कारक ग्रह माने जाते हैं।

विज्ञापन
guru nakshatra parivartan 19 july and saturn retrograde 2026 impact on these rashi
जुलाई में गुरु होंगे अस्त और शनि चलेंगे वक्री चाल - फोटो : अमर उजाला
19 जुलाई को गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे, फिर इसके कुछ दिनों बाद 27 जुलाई को न्याय और कर्मफलदाता शनि वक्री हो जाएगा। ज्योतिष में गुरु और शनि दोनों ही ग्रहों का विशेष महत्व है। गुरु ज्ञान, धर्म, सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं वहीं शनि कर्म, अनुशासन और न्याय के कारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन और शनि की उल्टी चाल से कुछ राशियों के ऊपर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। 
guru nakshatra parivartan 19 july and saturn retrograde 2026 impact on these rashi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में कुछ अच्छे और शानदार मौके मिल सकते हैं। आपके रूके हुए काम पूरा हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। करियर-कारोबार में सुनहरा मौका मिल सकता है। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। पुराने लेन-देन में आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। 
guru nakshatra parivartan 19 july and saturn retrograde 2026 impact on these rashi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन और शनि की उल्टी चाल से पुराने काम पूरे होंगे। इस दौरान आपको के काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। खर्चों पर नियंत्रण करने के बचना होगा और परिवार संग अच्छा समय बीताएंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। जो लोग विदेशों से संबंधित काम करते हैं उनको कुछ नए-नए अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru nakshatra parivartan 19 july and saturn retrograde 2026 impact on these rashi
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को अपनी मेहनत का अच्छा उचित फल मिलने वाला है। लंबे समय तक किसी पुराने कामों में अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कुछ पुराने मामलों में आपको सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं। लेकिन आपको अपने गुस्से से बचकर रहना होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
guru nakshatra parivartan 19 july and saturn retrograde 2026 impact on these rashi
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका रुका हुआ धन और आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को विशेष लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी-कारोबार में बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। निवेश संबंधी योजना में आपको लाभ मिल सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed