कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन सुखमय बीतने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अति लाभदायक रहने वाला है। आप बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए हफ्ता सुखद बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस की पूरी कृपा बरसेगी और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों का विस्तार करने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मंगल कार्य संभव है। तीज-त्योहार के चलते उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। मेल-मिलाप में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतति के अभिलाषी व्यक्ति को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और श्री कृष्ण स्तोत्र का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।