तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछेक बड़े बदलाव होने की संभावना बनी रहेगी। यह बदलाव आपके लिए कुछ हद तक अनुकूल तो कुछ चीजों को लेकर प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारी वर्ग के साथ तनाव बना रह सकता है। इस दौरान न सिर्फ कर्म क्षेत्र से जुड़ी बल्कि पारिवारिक समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जल्दबाजी में किसी बड़े कारोबारी निर्णय को लेने से बचना चाहिए। किसी नये व्यवसाय में हाथ डालने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं कहा जाएगा।
तुला राशि के जातकों शेयर, सट्टा, लॉटरी और जुआ आदि से दूरी बनाए रखना चाहिए अन्यथा हानि होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान इष्टमित्रों अथवा भाई-बहन आपकी समस्याओं को बहुत तक दूर करने में मददगार साबित होंगे। विद्यार्थी वर्ग को मनचाही सफलता को प्राप्त करने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध में मर्यादा बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।