बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: मीन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्य विशेष के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में जीवनसाथी की खराब सेहत और उससे दूरी होने के कारण मन चिंतित रहेगा।

इस सप्ताह आपके विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं, जिसके कारण आपको थोड़ी-बहुत परेशानियां झेलनी पड़ सकती है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक वे अपने ही बुने जाल में फंस जाएंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह अपने फैसले बहुत सूझबूझ के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी। बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना होगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को अपने साझेदारों से लाभ तो होगा, लेकिन किसी बात को लेकर तनाव भी बना रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यों को सिद्ध करने के लिए श्रमिक वर्ग के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग अचानक से अपने अध्ययन के प्रति उदासीन हो सकता है। उसके भीतर एकाग्रता की कमी रहेगी। लव पार्टनर के बदले व्यवहार से मन दुखी रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करते हुए मधुराष्टकम् का पाठ करें।
विज्ञापन

Recommended

नरक चतुर्दशी पर जरूर जलाएं यम दीपक, इन बातों का रखें विशेष ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां

03 Nov 2026
03 Nov 2026
03 Nov 2026
03 Nov 2026
03 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
03 Nov 2026
03 Nov 2026
02 Nov 2026
02 Nov 2026
03 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed