{"_id":"62e8def1cee0bb5dc9530c36","slug":"kumbh-rashi-facts-aquarius-love-compatibility-with-each-zodiac-signs-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kumbh Rashi Facts: इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर, जानिए किसके साथ नहीं बनती इनकी जोड़ी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Kumbh Rashi Facts: इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर, जानिए किसके साथ नहीं बनती इनकी जोड़ी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 06 Aug 2022 08:20 AM IST
सार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिर्फ कुंडली ही नहीं बल्कि राशि के अनुसार भी आप सही जीवनसाथी की पहचान कर सकते हैं। आज हम कुंभ राशि के बारे में जानेंगे। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। चलिए जानते हैं इन 12 राशियों में से किस राशि के जातक कुंभ राशि के लिए सही साथी साबित हो सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Kumbh Rashi Facts: कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को सही जीवनसाथी मिल जाए तो इंसान का जीवन सुखमय हो जाता है। वहीं दांपत्य जीवन में कलेश हो तो इंसान का जीवन नर्क के समान बीतता है। यही वजह है कि लोग शादी के पहले कुंडली मिलाते हैं, ताकि शादी के बाद कोई परेशानी न हो। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिर्फ कुंडली ही नहीं बल्कि राशि के अनुसार भी आप सही जीवनसाथी की पहचान कर सकते हैं। आज हम कुंभ राशि के बारे में जानेंगे। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। इन 12 राशियों में से किस राशि के जातक कुंभ राशि के लिए सही साथी साबित हो सकते हैं? चलिए जानते हैं...
2 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और मेष
कुंभ राशि की जोड़ी मेष राशि के जातक के साथ अच्छी साबित होती है। ये जब रिश्ते में आते हैं तो एक-दूसरे का सम्मान और विश्वास करना बखूबी जानते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण की बात करें तो इन दोनों राशियों के विचार थोड़े अलग होते हैं। यही वजह है इनमे कभी-कभी मतभेद की स्थिति भी आती है। लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद भी मेष और कुंभ राशि की जोड़ी अच्छी साबित होती है।
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और वृष
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ और वृष के जातक एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। इसलिए उनकी जोड़ी सही साबित नहीं होती है। वृष राशि के जातकों के साथ कुंभ राशि के जातकों एक अच्छा रिश्ता बनाने में कई बाधाएं आती हैं, लेकिन यदि वे अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के बारे में सोचते हैं तो जीवन पर्यंत एक दूसरे के साथ रह सकते हैं।
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और मिथुन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन और कुंभ राशि के जातक अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। इन दोनों राशियों के जातकों में प्यार बड़ा ही फलता फूलता है। इनका रिश्ता रोमांस से भरा होता है। रिश्ते में ये एक दूसरे को उत्तेजित करते हैं। साथ ही एक साथ रहने का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और कर्क
ज्योतिष के अनुसार, यदि कुंभ के जातक कर्क राशि के जातक के साथ सही समय और सही परिस्थितियों में अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो ये रिश्ता जीवन भर के लिए अटूट हो सकता है। कहा जाता है कि कुंभ राशि के जातक कर्क की भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं। यही वजह है कि इनका रिश्ता अच्छा साबित होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।