New Year 2026: साल का पहला दिन हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखता है। यह दिन नई उम्मीदों, खुशियों और उमंगों के साथ एक नई शुरुआत का संकेत देता है। मान्यता है कि, नया साल जीवन को नई दिशा और नए अवसर प्रदान करता है, इसलिए इसका विशेष महत्व माना जाता है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी 1 जनवरी अत्यंत खास रहने वाला है, क्योंकि नववर्ष के पहले दिन कई शुभ और दुर्लभ ज्योतिष संयोग बन रहे हैं। इस दिन चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य योग और सूर्य-मंगल युति का संयोग बना रहेगा। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा, जिससे महादेव की विशेष कृपा से वर्ष का शुभारंभ होगा।
New Year 2026: क्यों खास है साल 2026 का पहला दिन ? जानिए किन राशियों की 1 जनवरी से बदलेगी तकदीर
New Year 2026: हर बार की तरह इस बार भी 1 जनवरी अत्यंत खास रहने वाला है, क्योंकि नववर्ष के पहले दिन कई शुभ और दुर्लभ ज्योतिष संयोग बन रहे हैं। इस दिन चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य योग और सूर्य-मंगल युति का संयोग बना रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके भौतिक सुख में इस वर्ष बढ़ोतरी होगी। खास बात यह है कि, कोई गाड़ी या जमीन आप इस समय खरीदने में सफल होंगे। मेष राशि वालों के करियर के क्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा और नए संपर्क स्थापित होंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। आपको अतिरिक्त आय और धन अर्जित करने के भी नए मौके मिलने वाले हैं। मानसिक दबाव कम होगा और कर्ज से राहत मिलेगी। संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय संपत्ति खरीदने वाला रहेगा। कोर्ट का मामला हल होगा और आप जिस भी नए कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता मलेगी। सेहत को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। कन्या राशि वालों की कला को सम्मान मिलने से वह अपनी करियर इस क्षेत्र में बनाएंगे। खास बात यह है कि, आपका आकर्षण बढ़ने से लोगों पर प्रभाव अधिक रहेगा और जीवन में कोई दस्तक भी दे सकता है। पहले के मुकाबले निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार हो सकता है।
Dwi Dwadash Drishti Yog: द्विद्वादश दृष्टि योग से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेगा मान-सम्मान
मकर राशि
मकर राशि वालों का विवाह तय हो सकता है। नववर्ष आपके लिए खुशियों से भरा साबित होगा, जिस कारण आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं। इस समय विदेश या कोई धार्मिक यात्रा करने का विचार आपके लिए लाभकारी होगा। अपने साथियों के लिए आप लकी साबित होंगे। दूसरों की सहायता करने का स्वभाव आपको सम्मान दिलाएगा। आपकी वाणी में मिठास आएगी। मकर राशि वालों को जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में आपको शुभ फल मिलने की संभावना है। आप धन बचाने में सफल रहेंगे। आप खुद भी अपने स्वभाव में सुधार महसूस करेंगे। निजी जीवन में नई खुशियों का प्रवेश संभव है।
Panchgrahi Yog 2026: शनि की राशि में ग्रहों का महासंयोग, जनवरी से बदलेगी इन राशियों की किस्मत
Chaturgrahi Yoga: साल 2025 के अंतिम दिनों में 4 बड़े ग्रह करेंगे बड़ा बदलाव, नववर्ष में मिलेंगे अच्छे परिणाम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X