Palmistry: हथेली की रेखाओं में ऐसे मिलते हैं सरकारी जॉब के संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथेली पर सूर्य पर्वत का बहुत महत्व होता है। सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर बढ़ता है। हथेली पर सूर्य पर्वत अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के नीचे होती है। अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
हथेली पर गुरु पर्वत तर्जनी उंगुली के नीचे होता है। गुरु पर्वत का उभार शुभ माना जाता है। साथ ही इस पर सीधी रेखा होने से ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं। अगर जिनकी हथेली में भाग्य रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत की और जाती है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी बनता है। सरकारी क्षेत्र में व्यक्ति को उच्च पद प्राप्त होता है।
भाग्य रेखा से निकलकर कोई लकीर सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिलने पर ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग सरकारी सेवा से जुड़े रहते हैं। सरकारी क्षेत्र में ऐसे जातक बड़े पदाधिकारी बनते हैं।
अगर हथेली पर शुक्र पर्वत (अंगुठे के नीचे का हिस्सा) से निकलती हुए कोई रेखा जाकर भाग्यरेखा से मिलती हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली, मेहनती और कर्मठ स्वभाव को होता है। ऐसे लोगों की समाज में काफी प्रतिष्ठा होने से ये राजयोग जैसा सुख प्राप्त करते हैं।

कमेंट
कमेंट X