{"_id":"698c3507bc0c65edfe029fa8","slug":"chaturgrahi-yog-in-kumbh-sun-mercury-venus-rahu-conjunction-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य के कुंभ राशि में गोचर और चतुर्ग्रही योग बनने से इन तीन राशि वालों के लिए होगा फलदायी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर और चतुर्ग्रही योग बनने से इन तीन राशि वालों के लिए होगा फलदायी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Chaturgrahi Yog: 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर करने से पहले से बुध, शुक्र और राहु विराजमान है जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। इससे इन राशियों को लाभ मिलेगा।
chaturgrahi yog
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अंतराल पर ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं, इस दौरान दूसरे ग्रहों के साथ युति भी होती रहती है जिससे कई तरह के योग बनते हैं। आपको बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ राशि मे गोचर करेंगे। कुंभ राशि में पहले से ही तीन ग्रह शुक्र, बुध और राहु विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में सूर्य के गोचर करने से चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इस चतुर्ग्रही योग के बनने से कई राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी होंगी वह भाग्यशाली राशियां।
वृषभ राशि
धनु राशि
तुला राशि
Trending Videos
वृषभ राशि
- वृषभ राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है।
- इस योग के बनने पर आपके दशम भाव में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु की युति होगी। जिससे नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी।
- करियर-कारोबार में तेजी से वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
- कार्यक्षेत्र में आपको काम की प्रशंसा होगी और बड़े अधिकारी आपको को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।
- जो लोग बिजनेस से संबंधित है उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
धनु राशि
- धनु राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है।
- यह योग आपके तीसरे भाव यानी साहस और पराक्रम के भाव में बनेगा जिससे आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
- करियर में कोई बेहतर अवसर हासिल हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- जो लोग अविवाहित हैं और उनके विवाह के लिए प्रस्ताव चल रहे हैं वह तय हो सकता है।
Lal Kitab: क्या आपके बच्चे के ग्रह बिगाड़ रहे हैं आपकी किस्मत? जानें लाल किताब के ये चौंकाने वाले सूत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित होगा।
- आपके लिए यह युति पंचम भाव में होगा जिससे आपके काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।
- पार्टनर संग अच्छा समय बीतेग और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
- समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इसके अलावा छोटी दूरी की यात्रा भी हो सकती है।
Valentine's Day 2026: इस 'वैलेंटाइन डे' राशि के अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट, लव लाइफ में बढ़ेगा प्रेम
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X