सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Guru Gochar 2026: 02 जून को गुरु का राशि परिवर्तन, जानें धनु से मीन राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 01 Jun 2026 12:50 PM IST
सार

Guru Gochar 2026: 02 जून को गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि पर असर।

विज्ञापन
Guru Gochar 2026 In Kark 02 June Know Impact On Dhanu Makar Kumbh and Meen Zodiac Sign
गुरु गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, भाग्य, ज्ञान, धन, विवाह और उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु एक से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब 13 महीनों का समय लेते हैं लेकिन इस समय गुरु अतिचारी अवस्था में हैं यानी गुरु अपनी सामान्य चाल से कई गुने अधिक चाल से चल रहे हैं। इस कारण गुरु जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 02 जून को देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन से अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं। जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं गुरु के उच्च राशि में होने से धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
Guru Gochar 2026 In Kark 02 June Know Impact On Dhanu Makar Kumbh and Meen Zodiac Sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम भाव में गोचर करेंगे। कुंडली की आठवां भाव अचानक धन लाभ, गुप्त विद्या, साधना और आध्यात्मिक ज्ञान का कारक माना जाता है। ऐसे में देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर करने का मिलाजुला असर धनु राशि वालों को मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा। 
Trending Videos
Guru Gochar 2026 In Kark 02 June Know Impact On Dhanu Makar Kumbh and Meen Zodiac Sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं। कुंडली का बारहवां भाव खर्चों , सेहत और विदेश यात्रा से जुड़ा होता है। ऐसे में इस भाव में शुभ ग्रह का होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में गुरु के प्रभाव से आपक खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2026 In Kark 02 June Know Impact On Dhanu Makar Kumbh and Meen Zodiac Sign
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु आपकी कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी देव हैं, जो 02 जून को आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का छठा भाव अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अच्छा नहीं रहेगा इस राशि के जातकों को धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकात है। करियर में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना भी आपको करना होगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार से संबंधित हैं उनको हानि उठानी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Guru Gochar 2026 In Kark 02 June Know Impact On Dhanu Makar Kumbh and Meen Zodiac Sign
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति पहले और दशम भाव के स्वामी हैं, जो 2 जून को गोचर करने से यह आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। करियर के क्षेत्र में आपको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनको अच्छी सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान किसी तरह के पैतृक संपत्ति के मिलने की भी अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। 

Rahu Gochar 2026: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों की करियर-कारोबार में बढ़ेगी परेशानियां
Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश से लेकर बिजनेस तक में होगा जबरदस्त लाभ
June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed