Guru Gochar 2026: कल होगा गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर कर्क राशि वालों पर प्रभाव
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि वालों के लिए गुरु आपकी कुंडली के नवम और द्वादश भाव के स्वामी है और 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करने से यह आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का चौथा भाव सुख, धन-संपत्ति और माता के सुख से जुड़ा भाव होता है। ऐसे में मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को पड़ेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी परिवार सुख-शांति बनी रहेगी। इस दौरान अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। वाहन आदि की खरीदारी का मौका मिलेगा। जिससे घर में सुख और शांति रहेगी।
देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि के जातकों के लिए कुंडली में ग्यारहवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। कुंडली का अष्टम भाव अच्छा नहीं माना जाता है और आठवें भाव के स्वामी का उच्च का होना अच्छा नहीं होता है। ऐसे में वृषभ राशि वालों को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। इससे आपके जीवन में अचानक बदलाव और अनिश्चिता लेकर आ सकता है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।
मिथुन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। आपके लिए गुरु दूसरे भाव यानी धन के स्थान पर गोचर कर रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा और सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। कुंडली का दूसरा भाव वाणी का होता है ऐसे में आपके लिए बातचीत में बदलाव का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान धन, सुख, समृद्धि और मान-सम्मान के रास्ते में इजाफा होगा।
कर्क राशि वालों के लिए गुरु छठे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में भाग्य में गुरु का गोचर करने से आपकी स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। लेकिन दूसरा भाव यानी छठा भाव जोकि गुरु इस भाव के भी स्वामी हैं इससे आपके कर्ज और सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Rahu Gochar 2026: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों की करियर-कारोबार में बढ़ेगी परेशानियां
Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश से लेकर बिजनेस तक में होगा जबरदस्त लाभ
June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X