{"_id":"6a1d219e8cb48362750cb12a","slug":"guru-gochar-2026-in-kark-02-june-know-impact-on-leo-virgo-libra-and-scorpio-zodiac-sign-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Gochar 2026: 02 जून को गुरु का राशि परिवर्तन, जानें सिंह से वृश्चिक राशि वालों तक प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Guru Gochar 2026: 02 जून को गुरु का राशि परिवर्तन, जानें सिंह से वृश्चिक राशि वालों तक प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:13 PM IST
सार
Guru Gochar 2026: 02 जून को गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों पर गुरु के गोचर का कैसा और किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
गुरु गोचर 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Guru Gochar 2026: 02 जून 2026 को सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। वैदिक ज्योतिष में सबसे शुभ और देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति मिथुन से कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। कर्क राशि में गुरु उच्च के हो जाते हैं, जो 31 अक्तूबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। आमतौर पर गुरु एक राशि में करीब 13 महीने तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन इस समय गुरु अतिचारी अवस्था में हैं जिसके कारण इनकी चाल में तेजी है जिसकी वजह से कम समय में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानते हैं गुरु के अपनी उच्च राशि में होने से सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति उनकी कुंडली के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का बारहवां भाव विदेश और धन खर्चों से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में आपके लिए आने वाले दिनों में विदेश यात्रा और विदेश से जुड़े कार्यो में लाभ मिल सकता है। आपके खर्चों में अत्याधिक वृद्धि हो सकती है। घर, वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

Trending Videos
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
02 जून से देवगुरु बृहस्पति कन्या राशि वालों की कुंडली के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडला का ग्यारहवां भाव आय, लाभ और धन से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में गुरु का कर्क राशि में गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला समय कई तरह की खुशियां लेकर आ सकता है। व्यापार में उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं। मित्रों का भरपूर साथ आपको मिलेगा।

तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर आपकी कुंडली के दशम भाव में होगा। कुंडली का दशम भाव कर्म से जुड़ा हुआ होता है, ऐसे में आपके लिए कठिनाइयों से निजात मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थितियां बहुत ज्यादा मजबूत होंगी। आय के स्तोत्रों में इजाफा होगा। इसी के साथ लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आपकी कुंडली के नवम भाव यानी भाग्य के भाव में होगा जिससे इस राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर लाभ मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। अचानक लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफ मिल सकता है। आने वाला समय आपके लिए समय उपलब्धियों से भरा हुआ होगा।
Rahu Gochar 2026: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों की करियर-कारोबार में बढ़ेगी परेशानियां
Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश से लेकर बिजनेस तक में होगा जबरदस्त लाभ

June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X