सब्सक्राइब करें

Guru Margi 2026: 11 मार्च को गुरु होंगे मार्गी, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 09 Mar 2026 01:01 PM IST
सार

Guru Margi 2026: 11 मार्च 2026 को गुरु मिथुन राशि में रहते हुए मार्गी हो रहे हैं, जो 2 जून तक इसी राशि में रहेंगे, फिर इसके बाद अपनी स्वराशि कर्क में गोचर होंगे। गुरु के मार्गी होने के कारण कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन
Guru Margi 2026 On 11 March in Gemini Impact On Cancer Leo And Virgo Know Details
Guru Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु का विशेष महत्व होता है। गुरु लगभग 13 महीनों तक किसी एक राशि में गोचर करते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में जाते हैं, इस दौरान गुरु समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, धन, संतान, शिक्षा और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। आपको बता दें गुरु अभी मिथुन राशि में हैं और अब 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 6 बजकर 17 मिनट पर मार्गी हों जाएंगे। गुरु की मार्गी चाल का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों ऊपर पड़ेगा। गुरु 2 जून तक मिथुन राशि में मार्गी रहेंगे फिर इसके बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करें। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
Trending Videos
Guru Margi 2026 On 11 March in Gemini Impact On Cancer Leo And Virgo Know Details
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति छठे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। जो अब 11 मार्च को मिथुन राशि में मार्गी होने के कारण यह आपके बारहवें भाव में होंगे। ऐसे में आपके कंधों पर काम का कुछ अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। धन खर्चों में इजाफा देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको इस दौरान मिलाजुला परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 12वें भाव में गुरु का होना आपके लिए विदेशी संपर्को का लाभ दिला सकता है। आपके लिए कुछ मामलों में अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। 

March Lucky Horoscope 2026: मेष सहित इन राशियों को मार्च में मिलेगी सफलता, धन लाभ और यात्रा के बनेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Margi 2026 On 11 March in Gemini Impact On Cancer Leo And Virgo Know Details
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति आपके पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होकर 11 मार्च को मार्गी होने पर यह आपके 11वें भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको अचानक धन प्राप्ति और अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। करियर में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किसी कार्यो में किए गए प्रयासों में मेहनत रंग लाएगी। इस दौरान जो काम आपके लिए लंबे समय से रुके हुए थे अब उनके पूरे होने की संभावना है। शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। 
 

Chandra Grahan Dosh: कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो करें लाल किताब के ये 5 असरदार उपाय

Guru Margi 2026 On 11 March in Gemini Impact On Cancer Leo And Virgo Know Details
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु चौथे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। 11 मार्च को गुरु का मिथुन राशि में मार्गी होना आपके लिए बहुत ही अच्छा और शानदार साबित हो सकता है। गुरु आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी हुए हैं। ऐसे में आपको करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार दिखाई देगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको खुशी हासिल हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के प्रबल योग हैं। आपके कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों संग बेहतर और अच्छे संबंध मजबूत होंगे। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed