सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2026: इन राशियों के लिए चैत्र नवरात्रि रहेगी खास, खुलेंगे सफलता और समृद्धि के नए रास्ते

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 09 Mar 2026 01:23 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्रि पर माता के आगमन से कुछ राशियों के लिए सफलता और समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर इस बार मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने वाली है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 lucky rashi arrival of durga lucky for aries leo scorpio zodiac signs
चैत्र नवरात्रि 2026 लकी राशियां - फोटो : Amar Ujala

Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक है। इस साल यह पर्व 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भक्ति-भाव से माता रानी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।



ज्योतिष के अनुसार भी इस बार की चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों की अनुकूल स्थिति और मां दुर्गा की कृपा कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि माता के आगमन से इन राशियों के लिए सफलता और समृद्धि के नए रास्ते खुल सकते हैं। करियर, धन और तरक्की के कई अवसर भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर इस बार मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने वाली है।

Chaitra Maas 2025: आज से शुरू हिंदू कैलेंडर का पहला महीना, जानें चैत्र मास के प्रमुख व्रत-त्योहार
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026? यहां देखें पूरा कैलेंडर और घटस्थापना मुहूर्त

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 lucky rashi arrival of durga lucky for aries leo scorpio zodiac signs
चैत्र नवरात्रि 2026 शुभ योग - फोटो : adobe stock

शुभ योग
ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है, जिससे शश महापुरुष योग और गजकेसरी योग का प्रभाव दिखाई देगा। इन दोनों शुभ योगों का असर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इनके प्रभाव से लोगों को करियर, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 lucky rashi arrival of durga lucky for aries leo scorpio zodiac signs
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि शुभ परिणाम देने वाली साबित हो सकती है। मां दुर्गा की कृपा से इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और आप अपने निर्णय दृढ़ता से ले पाएंगे। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क बनने और नए क्षेत्रों में काम बढ़ाने की संभावना है। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है और परिवार में चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं।
 

Chaitra Navratri 2026 lucky rashi arrival of durga lucky for aries leo scorpio zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। सूर्य के प्रभाव और माता दुर्गा के आशीर्वाद से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आप पर भरोसा जता सकते हैं। इससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन सकती है। इसके अलावा परिवार में चल रहे मतभेद धीरे-धीरे खत्म होकर घर का वातावरण बेहतर हो सकता है।
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 lucky rashi arrival of durga lucky for aries leo scorpio zodiac signs
वृश्चिक राशि  - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। पिछले कुछ समय से जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें अब धीरे-धीरे कमी आ सकती है। माता दुर्गा की कृपा से आपके कामों में आ रही बाधाएं दूर होने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed