सब्सक्राइब करें

Guru Margi 2026: 11 मार्च को गुरु होंगे मार्गी, मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 09 Mar 2026 01:02 PM IST
सार

Guru Margi 2026: ज्योतिष में गुरु को शुभ और अच्छा फल देने वाला ग्रह माना जाता है। 11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में मार्गी होंगे जो 2 जून तक रहेंगे फिर इसके बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini Impact On Aries Taurus Gemini Know Details
गुरु का मिथुन राशि में मार्गी - फोटो : अमर उजाला
Guru Margi 2026: 11 मार्च 2026 को धन, सुख और विवाह के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने वाले हैं। यानी गुरु अब मिथुन राशि में गोचर रहते हुए सीधी चाल से चलेंगे। गुरु का मार्गी होना शुभ होता है। धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु 2 जून तक मिथुन राशि में रहेंग, फिर इसके बाद अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। आपको बता दें गुरु इस साल से अतिचारी है जो साल 2032 तक इस अतिचारी ही रहेंगे जिस कारण से ये एक साल में जल्दी-जल्दी राशि बदलेंगे। गुरु के मिथुन राशि में मार्गी होने की वजह से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
Trending Videos
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini Impact On Aries Taurus Gemini Know Details
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति आपके नवम और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और 11 मार्च को गुरु के मिथुन राशि में मार्गी होने से यह आपके तीसरे भाव में होंगे। कुंडली का तीसरा भाव साहस, पराक्रम, जोश, भाई-बहनों का होता है। ऐसे में आने वाले दिनों के लिए गुरु के मार्गी होने के वजह से आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने साहस के बल पर कोई बड़ा मुकाम हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी। व्यापार में नए-नए तरह के अनुबंध करने का अवसर मिल सकता है और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन में वृद्धि हो सकती है। 

Weekly lucky Horoscope: मार्च का नया सप्ताह इन राशियों के लिए लकी, चमक उठेगी इनकी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini Impact On Aries Taurus Gemini Know Details
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति आपके अष्टम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं, जो 11 मार्च से मिथुन राशि में मार्गी होने के कारण यह आपके दूसरे भाव मे होंगे। कुंडली का दूसरा भाव धन, वाणी और परिवार का होता है। ऐसे में गुरु का इस भाव मे मार्गी होकर विराजमान होनाा आपके लिए अच्छा साबित होगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का बेहतर साथ मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में मजबूत दिखाई देंगे। धन की स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। आने वाला समय आपके लिए अच्छा और उत्तम रहेगा। आपको इस दौरान पैतृक संपति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। 

Weekly Love Horoscope: बुधादित्य राजयोग से इन राशियों के प्रेम में होगी वृद्धि, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Guru Margi 2026 on 11 March in Gemini Impact On Aries Taurus Gemini Know Details
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि वालों के लिए सातवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। जो 11 मार्च को गुरु का मिथुन राशि में मार्गी होना आपके पहले भाव में होगा। इससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समंय तक आपको किसी योजना में फायदा होता मिल सकता है। करियर में कुछ अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग व्यापार में हैं उनको इस दौरान अच्छा और मनचाहा परिणाम मिल सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगा। निवेश संबंधी योजनाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

Weekly Rashifal (9 Mar to 15 Mar 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च का दूसरा सप्ताह



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed