Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   kal ka rashifal 13 november ka rashifal know lucky zodiac sign

13 नवंबर की भाग्यशाली राशियां: इन चार राशियों के लिए कल का दिन रहेगा भाग्यशाली, लाभ के मिलेंगे अच्छे मौके

Thu, 12 Nov 2026 08:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Nov 2026 08:11 PM IST
सार

शुक्रवार, 13 नवंबर को ग्रहों-नक्षत्रों की बदली हुई चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 12 नवंबर की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

विज्ञापन
kal ka rashifal 13 november ka rashifal know lucky zodiac sign
भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल, 13 नवंबर 2026,  शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और खुशियों के नए अवसर लेकर आ सकता है।  व्यापार में मुनाफा अर्जित हो सकता है, तो कुछ जातकों को नौकरी और आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता आने के संकेत हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए भाग्यशाली रह सकता है।
विज्ञापन


मेष राशि
कल का दिन मेष राशि वालों के लिए अनुकूल रह सकता है। सगे संबंधियों संग पुराने मतभेद सुलझने की संभावना है। कारोबारियों को नए अवसर मिलेंगे और किसी करीबी का सहयोग लक्ष्य तक पहुंचने में मददगार साबित होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनाने के लिए भी दिन अच्छा है।
विज्ञापन


वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। आय बढ़ाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को मनचाही जगह से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है। अपनी बात और विचारों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार आर्थिक लाभ और कारोबार में उन्नति के अवसर लेकर आ सकता है। व्यापारियों को कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं। अतिरिक्त काम शुरू करने की योजना भी फायदेमंद साबित हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नए कार्य की शुरुआत करने वालों के लिए दिन उत्साहजनक रह सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। कारोबार में तेजी आने के साथ आमदनी बढ़ सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे और पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। भाई-बहनों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। वहीं, किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात होने की संभावना है।


साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed