फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   mahalakshmi rajyog 2026 mars moon conjunction on 5 september these zodiac signs will be lucky

मंगल-चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों के करियर-कारोबार में तरक्की के योग

Wed, 02 Sep 2026 03:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 02 Sep 2026 03:59 PM IST
सार

mahalakshmi rajyog 2026: 5 सितंबर को महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक उन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 

विज्ञापन
mahalakshmi rajyog 2026 mars moon conjunction on 5 september these zodiac signs will be lucky
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अंतराल पर ग्रहों की युति होती है, जिसका विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि 5 अगस्त को मंगल-चंद्रमा की युति मिथुन राशि में होने वाली है, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। पंचांग के अनुसार 5 सितंबर 2026 को चंद्रमा वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से मंगल ग्रह विराजमान हैं। इस तरह से मिथुन राशि में इन दोनों ही ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग निर्माण होगा। आइए जानते हैं इस राजयोग का लाभ किसे मिलेगा। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि में मंगल-चंद्रमा की युति से इस राशि के जातकों को बहुत विशेष लाभ मिलने की संभावना है। करियर में नए-नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत और कार्यक्षमता में इजाफा होगा। कारोबार में नई डील से नए-नए अवसर मिल सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में आपके के लिए समय अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन


वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए यह योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। करियर-कारोबार से जुड़े मामलों में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की उपल्ब्धियां हासिल हो सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में मंगल-चंद्रमा का संयोग सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपको व्यापार में नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

शुक्र का तुला में गोचर: इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, 64 दिनों तक मिलेगा लाभ

कन्याराशि 
कन्या राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आय में अच्छा खासा इजाफे का योग बनेगा। 

ऐसे बनता है महालक्ष्मी राजयोग
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता और भावनाओं का का कारक माना जाता है, वहीं मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और कार्यक्षमता से संबंधित ग्रह माना जाता है। जब मंगल और चंद्रमा की युति किसी राशि में होती है तो सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारी और प्रमोशन के अवसर मिलने के योग रहते हैं।

जन्माष्टमी 2026: राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जानें किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed