फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 सितंबर को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ

Wed, 02 Sep 2026 07:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 02 Sep 2026 07:46 PM IST
सार

4 सितंबर को शुक्र और मंगल के कोणीय स्थिति से नवपंचम राजयोग बनने वाला है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार, धन और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
september 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be lucky
Navpancham Rajyog 2026 - फोटो : adobe

ज्योतिष में नवपंचम योग को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 सितंबर को शुक्र और मंगल के कोणीय स्थिति से नवपंचम राजयोग बनने वाला है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार, धन और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार, धन और सेहत के लिहाज से बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। दरअसल ज्योतिष में जो दो ग्रह एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में स्थिति होकर संबंध बनाते हैं तो इसे नवपंचम योग कहते हैं। आइए जानते हैं इस नवपंचम राजयोग से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 

september 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह नवपंचम राजयोग करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नई तरह के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर नई तरह की जिम्मेदारी, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। आय के नए-नए साधन आपको मिल सकते हैं। आपको अपने नए तरह के संपर्कों से लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण योजना में आपको अच्छे असर मिल सकते हैं। 
september 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए नवपंचम योग आर्थिक नजरिए से बहुत ही लाभकारी और शुभ रह सकता है। अचानक धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है, लंबे समय से अटके हुए काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। कारोबार में निवेश के लिहाज से आपको कुछ अच्छे फैसले ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
september 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए करियर में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी मे बदलाव की तैयारी कर रहे हैं उनको बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के लिए बेहतर मौक मिलेंगे। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से कुछ अच्छा मुनाफा अर्जित हो सकता है। 
विज्ञापन
september 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग आपके भाग्य में वृद्धि के संकेत दे सकता है। नौकरी-कारोबार में आपको तरक्की के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का का फल मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबरें सुनने मिल सकती है। 
Feng Shui Tips: फेंगशुई में धातु के कछुए की अंगूठी को पहनने से क्या-क्या होते हैं लाभ, जानिए तरीका

धन को आकर्षित करने वाला पर्स: फेंगशुई और वास्तु के अनुसार किन चीजों को रखें दूर और किसे रखे साथ
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed