फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   rahu ketu gochar in 2026 kumbh and singh rashi know positive and nagative impact

Rahu Ketu Gochar: राहु-केतु के प्रभाव से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें और इन राशियों के लिए मौके

Sat, 08 Aug 2026 03:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 03:59 PM IST
सार

ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। इससे प्रभाव में कुछ राशि वालों पर अच्छा तो कुछ राशि वालों पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
rahu ketu gochar in 2026 kumbh and singh rashi know positive and nagative impact
राहु केतु का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। इन दोनों ही ग्रहों की चाल में बदलाव का व्यापक असर होता है जिससे करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और मन पर पड़ता है। ऐसे में जब भी राहु-केतु की चाल में बदलाव आता है तो इसका व्यापक असर देखने को मिलता है। वर्तमान में राहु-केतु की स्थिति कुछ राशि वालों के लिए चुनौती तो कुछ के लिए कई तरह के शुभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। वर्तमान में राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में गोचर करे रहे हैं। राहु-केतु की स्थिति से कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय थोड़ी सावधानी बरतने का होगा वहीं मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है। 
विज्ञापन


इन राशियों को रहना हो संभलकर
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आने वाले समय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी तरह की चिंता आपको सता सकती है। लेन-देन में आपको संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन


सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लेना होगा। जल्दबाजी में आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर राशि 
मकर राशि वालों को बहुत हो सोच-समझकर चलना होगा। आपको आर्थिक मामलों में जो भी निर्णय लेना होगा उस पर अच्छी तरह से विचार करना होगा। इस दौरान आपको किसी पुराने वाद-विवाद के मामले में संभलकर चलना होगा। 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए राहु-केतु की स्थिति कई तरह की मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होने के योग हैं। नौकरी और कारोबार में आपको बहुत ही धैर्य के साथ रहना होगा। इस दौरान किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो वह आपका नुकसान करवा सकता है। 

इन राशियों को लाभ
वहीं राहु-केतु की वर्तमान स्थिति से कुछ राशि वालों को फायदा भी हो सकता है। मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। लाभ की अच्छी स्थिति हो सकती है, जिससे रुके हुए काम पूरे होने की पूरी संभावना है। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारियां और कारोबार से जुड़े अवसरों में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार भी देखने को मिलेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। 

Navpancham Rajyog 2026: कल बनेगा सूर्य-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ

Sawan Second Somwar 2026: इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, 10 अगस्त को बन रहे हैं ग्रहों के शुभ संयोग
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed