फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri Chaturgrahi Yoga: सावन शिवरात्रि पर बनेगा दुर्लभ योग, इन 4 राशियों की बढ़ेगी आय

Sat, 08 Aug 2026 05:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 05:07 PM IST
सार

Sawan Shivratri Chaturgrahi Yoga: सावन शिवरात्रि पर ग्रहों की खास स्थिति से दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका शुभ प्रभाव 4 राशियों की आर्थिक स्थिति और करियर पर पड़ सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ।

विज्ञापन
Sawan Shivratri Rare Yog on Sawan Shivratri Income May Rise for These 4 Zodiac Signs
सावन शिवरात्रि - फोटो : amarujala

Sawan Shivratri Chaturgrahi Yoga: सनातन धर्म में सावन शिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन महादेव की पूजा और व्रत करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है। इस बार सावन शिवरात्रि ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति से चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद सकारात्मक रह सकता है। आर्थिक परेशानियां कम होने के साथ आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए सावन शिवरात्रि का यह संयोग शुभ रहने वाला है।

Sawan Shivratri Rare Yog on Sawan Shivratri Income May Rise for These 4 Zodiac Signs
लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि पर बनने वाला चतुर्ग्रही योग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है। दोस्तों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू करने का विचार भी आगे बढ़ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में भी आपसी समझ और मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा।

Sawan Shivratri Rare Yog on Sawan Shivratri Income May Rise for These 4 Zodiac Signs
कारोबार से जुड़े लोगों के लिए निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभकारी रह सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों, खासकर सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों की आय में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं। परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण फैसलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय सामान्य और सकारात्मक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri Rare Yog on Sawan Shivratri Income May Rise for These 4 Zodiac Signs
नौकरी में पद और जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में इस योग का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। नौकरी में पद और जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। युवा जातक अपने करियर को लेकर नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं। सही लोगों की पहचान होने से भविष्य में आपको फायदा मिल सकता है। परिवार में बच्चों से जुड़ी गतिविधियों को लेकर माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य बना रहेगा।

विज्ञापन
Sawan Shivratri Rare Yog on Sawan Shivratri Income May Rise for These 4 Zodiac Signs
नया काम शुरू करने के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। यदि आप किसी नई योजना या प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क बनेगा। नौकरीपेशा जातकों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करने और उनकी बात समझने का अच्छा मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed