Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani gochar 2027 saturn transit in aries from 3 june these zodiac sign impact on shani sade sati

Shani Gochar 2027: शनि करेंगे मेष राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति

Fri, 13 Nov 2026 05:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 13 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

साल 2027 में शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि मीन से मेष राशि में गोचर होंगे जिससे कुछ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन
shani gochar 2027 saturn transit in aries from 3 june these zodiac sign impact on shani sade sati
शनि साढ़ेसाती साती 2027 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि जब भी राशि बदलते हैं तो कुछ राशियों के ऊपर साढ़ेसाती और तो कुछ पर ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि अभी मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं और 3 जून 2027 को अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से दो राशियों पर शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी और एक राशि को साढ़ेसाती से निजात मिलेगी। इन राशियों को शनि की दशा से मुक्ति मिलने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 
विज्ञापन


कब होगा शनि का राशि परिवर्तन ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 3 जून 2027 को सुबह करीब 6 बजकर 23 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि शनि की नीच की राशि मानी जाती है। शनि मेष राशि में करीब 30 साल बाद दोबारा से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


किन राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति ?
3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी, वहीं सिंह और धनु राशि वालों के ऊपर से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। शनि के राशि परिवर्तन करने से इन राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राशियों पर सकारात्मक प्रभाव 
कुंभ, सिंह और धनु राशि वालों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती खत्म होने इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। करियर-कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। लाभ के अच्छे और सुनहरे मौके मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूर होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे। 

साल 2027 में इन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या
साल 2027 में शनि के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा, जबकि मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होगा। ऐसे में इन राशि वालों को सतर्क रहना होगा।

शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ


साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed