Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026: नवंबर का तीसरा सप्ताह यानी 16 से 22 नवंबर 2026 तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में गुरु और मंगल सिंह राशि में रहेंगे, जबकि केतु भी इसी राशि में स्थित रहेंगे। 16 नवंबर को सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, बुध तुला राशि में मार्गी और शुक्र कन्या राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे।
साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
Saptahik Rashifal (16 to 22 November 2026): नवंबर का पहला सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 16 से 22 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य को असमंजस अथवा जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए, अन्यथा गलतियां होने की आशंका रहेगी। इस सप्ताह आप उन लोगों से खूब सावधान रहें जो आपके कार्य को बिगाड़ने के लिए अक्सर षडयंत्र रचते रहते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में सेहत और संबंध दोनों को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। घर से जुड़ी समस्याओं का असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य, व्यापारियों के लिए मध्यम और छात्रों के के लिए औसत फलदायी कहा जाएगा।
ऐसे में कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और अपने काम में भूलकर भी लापरवाही न करें। सप्ताह के मध्य में मानसिक चिंता आपके कामकाज में शिथिलता ला सकती है। इस दौरान छात्र वर्ग का मन पढ़ाई लिखाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी अथवा लव पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान अपने क्रोध पर काबू रखें और लोगों को अधिक सुनने और समझने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखमय और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आप पर कृपायमान रहेंगे और कनिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जो छात्र किसी परीक्षा-प्रतियोगिता या फिर उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। यदि आपके जीवन में बीते कुछ समय से कोई समस्या चली आ रही है तो इस सप्ताह उसका समाधान धीरे-धीरे ही सही निकलता हुआ नजर आएगा।
भूमि-भवन से जुड़े विवाद संवाद के जरिए सुलझेंगे। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ कहा जाएगा। आत्मीय लोगों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में मिठास बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए है। यह सप्ताह नौकरीपेशा और व्यापारियों के लोगों के लिए बेहद शुभ एवं लाभप्रद साबित होने वाला है। यदि आप बीते कुछ समय से अपने कार्यक्षेत्र में किसी समस्या से जूझ रहे थे तो इस हफ्ते आपको उसका समाधान मिल जाएगा। विरोधी परास्त होंगे और कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। चूंकि भाग्य आपके साथ है, इसलिए मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यर्थ की चिंता को छोड़कर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने का प्रयास करना चाहिए।
रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए मिथुन राशि के जातकों को स्वजनों पर दोषारोपण करने से बचते हुए उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना अथवा बाजार में फंसे धन के निकलने की संभावनाएं बनेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा। भूमि-भवन आदि का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में अचानक से तीर्थ दर्शन या फिर कहें धार्मिक यात्रा आदि का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे या फिर खुद को हताश-निराश पा रहे थे तो इस हफ्ते उसका समाधान निकलता हुआ नजर आएगा। चीजों के पटरी पर आने से आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आएगा और आप अपने करियर-कारोबार को एक बार फिर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको इष्ट-मित्रों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा ओर आप जटिल कार्यों को भी बुद्धि-विवेक से निपटाने का प्रयास करेंगे।
सप्ताह के मध्य में आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण पा लेंगे, जिससे आपके संचित धन में वृद्धि होगी। कर्क राशि के जातकों को अपने कामकाज के साथ रिश्तों पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से जीवनसाथी के प्रति उदासीनता से बचें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। प्रेम-प्रसंग में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और भगवान बटुक भैरव की प्रतिदिन आराधना करें।
