फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani moon yuti and make vish yog these zodiac sign will be carefull

शनि-चंद्रमा की युति से बना विष योग, अगले तीन दिन इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Fri, 23 Oct 2026 06:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 23 Oct 2026 06:47 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और शनि की युति को अच्छा नहीं माना जाता है। शनि-चंद्रमा की युति से विष योग का निर्माण होता है जिससे कई तरह की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
shani moon yuti and make vish yog these zodiac sign will be carefull
चंद्रमा-शनि की युति से बना विष योग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 अक्तूबर को चंद्रमा और शनि की युति बनी हुई है। ज्योतिष में शनि-चंद्रमा की युति को अशुभ योग में माना जाता है और इसे विष योग कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार इस योग के प्रभाव से व्यक्ति की मानसिक भावनाओं, कार्यक्षमता और आर्थिक मामलों में सफलता मिलती है। विष योग के चलते आने वाले कुछ दिन कुछ राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहना होगा। ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन और संघर्ष आदि का कारक माना जाता है। वहीं चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थितियों का कारक माना जाता है। चंद्रमा और शनि की यह युति 25 अक्तूबर तक रहेगी। ऐसे में कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आने वाले दिन खर्चों से भरा हुआ होगा। अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। करियर-कारोबार में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है जिसमें आपको बचकर रहना होगा। 
विज्ञापन


वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला दिन आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेन-देन के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। आय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में आने वाले दिनों में कुछ दिक्कतों का सामना करना होगा। करियर-कारोबार में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। आपको अपने लक्ष्यों को ज्यादा ध्यान देना होगा। 

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए धन संबंधी परेशानियों का सामना करना होगा। जल्दीबाजी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आय में गिरावट का सामना कर पड़ सकता है। लेन-देन में आपको संभलकर रहना होगा। 

साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल

शरद पूर्णिमा पर इन 3 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ के साथ बढ़ेगा सम्मान

2027 में मेष सहित इन राशि के लोगों पर होगी शनि की नजर, बिजनेस-नौकरी में लापरवाही पड़ेगी भारी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed