{"_id":"6a92ca93a2f5474b6b0fafff","slug":"shani-sade-sati-impact-on-these-people-during-doing-these-type-of-work-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन आदतों से बढ़ने लगता है शनि का प्रकोप, साढ़ेसाती के दौरान ना करें ये काम","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
इन आदतों से बढ़ने लगता है शनि का प्रकोप, साढ़ेसाती के दौरान ना करें ये काम
Sat, 29 Aug 2026 05:33 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:33 PM IST
सार
सभी ग्रहों में शनिदेव की चाल सबसे मंद होती है क्योंकि ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं।
विज्ञापन
Shani Dev
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता, अनुशासन और न्याय का ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं, ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं ,फिर इसके बाद राशि बदलते हैं। शनि की साढ़ेसाती बहुत ही कष्टकारी मानी जाती है और यह करीब साढ़े सात साल तक चलती है। जिसमें व्यक्ति को अपने कर्मों के आधार पर फल मिलता है। शनि जातकों को शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के परिणाम देते हैं। शनि की मंद चाल के कारण परिणाम देर से मिलता है और संघर्ष भी देरी तक करने को मिलता है। शनि की साढ़ेसाती होने पर यह जातकों की कई तरह के परीक्षा लेता है। ऐसे में कुछ शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ गलत आदतों से बचना चाहिए।
इन आदतों से बढ़ता है शनि का प्रकोप
दुर्लभ और असहायों को सताने से बचें
जिन लोगों के ऊपर अगर साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है तो इस दौरान गरीबों, मजदूरों, कमजोर और असहाय लोगों को नहीं सताना चाहिए। कभी भी ऐसे लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। ज्योतिष में शनि को कमजोर और मजदूरों का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जो लोग शनि की साढेसाती के दौरान कमजोरों को किसी न किसी रूप से परेशान करते हैं उनको इससे बचना चाहिए। नहीं तो शनि का प्रतिकूल प्रभाव बढ़ता है।
गलत काम न करें
जो लोग चोरी, कपट, झूठ, जुआ और शराब जैसे दूसरे अनैतिक कार्य करते हैं उनको इससे बचना चाहिए। इस तरह के लोग को धोखाधड़ी, छल और बेईमानी से भी बचना चाहिए। ऐसे लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
आलसी ना बनें
शनि की साढ़ेसाती के दौरान आलस्य करने से बचें। इस दौरान किसी भी काम को ना टाले नहीं। हमेशा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने पर फोकस बनाए रखें।
नियमों का पालन
जो लोग हमेशा नियमों का पालन करते हैं और किसी भी जरूरी कामों की अनदेखी करते हैं उनको शनि की साढ़ेसाती के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गुस्सा करने से बचें
जो लोग छोटी-छोटी बातों में गुस्सा होते हैं, वाद-विवाद करते हैं और दूसरों संग अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं उनको शनि की साढ़ेसाती के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है।साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान
विज्ञापन
इन आदतों से बढ़ता है शनि का प्रकोप
दुर्लभ और असहायों को सताने से बचें
जिन लोगों के ऊपर अगर साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है तो इस दौरान गरीबों, मजदूरों, कमजोर और असहाय लोगों को नहीं सताना चाहिए। कभी भी ऐसे लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। ज्योतिष में शनि को कमजोर और मजदूरों का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जो लोग शनि की साढेसाती के दौरान कमजोरों को किसी न किसी रूप से परेशान करते हैं उनको इससे बचना चाहिए। नहीं तो शनि का प्रतिकूल प्रभाव बढ़ता है।
विज्ञापन
गलत काम न करें
जो लोग चोरी, कपट, झूठ, जुआ और शराब जैसे दूसरे अनैतिक कार्य करते हैं उनको इससे बचना चाहिए। इस तरह के लोग को धोखाधड़ी, छल और बेईमानी से भी बचना चाहिए। ऐसे लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
आलसी ना बनें
शनि की साढ़ेसाती के दौरान आलस्य करने से बचें। इस दौरान किसी भी काम को ना टाले नहीं। हमेशा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने पर फोकस बनाए रखें।
नियमों का पालन
जो लोग हमेशा नियमों का पालन करते हैं और किसी भी जरूरी कामों की अनदेखी करते हैं उनको शनि की साढ़ेसाती के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गुस्सा करने से बचें
जो लोग छोटी-छोटी बातों में गुस्सा होते हैं, वाद-विवाद करते हैं और दूसरों संग अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं उनको शनि की साढ़ेसाती के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है।