फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani vakri in meen rashi saturn retrograde in pisces 2026 for 138 days know effect

138 दिनों तक कर्मफलदाता शनि मीन राशि में रहेंगे वक्री, जानें नौकरी-करियर और सेहत पर प्रभाव

Thu, 23 Jul 2026 03:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 03:17 PM IST
सार

शनि का वक्री होना ज्योतिष में खास महत्व रखता है। 27 जुलाई को शनि मीन राशि में उल्टी चाल से चलेंगे जिससे मीन राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
shani vakri in meen rashi saturn retrograde in pisces 2026 for 138 days know effect
शनि वक्री का मीन राशि पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

न्याय और कर्मफलदाता शनि 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष में शनि का वक्री चाल चलना बहुत ही महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। शनि मीन राशि में 138 दिनों तक वक्री रहेंगे जो 11 दिसंबर 2026 को मार्गी हो जाएंगे। न्याय. कर्म और अनुशासन के दाता ग्रह शनि जब भी उल्टी चाल से चलते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि इस समय मीन राशि में हैं और इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं, गुरु और शनि की बीच सम का संबंध होता है। शनि की उल्टी चाल से विचारों में बदलाव, चिंतन में वृद्धि और अपने द्वारा लिए गए फैसलों की समीक्षा का समय होता है। आइए जानते हैं शनि की उल्टी चाल से मीन राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


वक्री शनि और मीन राशि पर धन, करियर-कारोबार पर प्रभाव
शनि का 138 दिनों तक मीन राशि में वक्री रहना मीन राशि वालों के लिए धन और व्यापार के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जो लोग बिजनेस में हैं उनके जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। आपको इस दौरान अटके हुए कार्यो में सफलता मिलने में देरी होगी। इस दौरान आपके शत्रु हावी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


वक्री शनि और मीन राशि के स्वास्थ्य पर प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए वक्री शनि सेहत में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सिरदर्द और आंखों से संबंधित बीमारियां लग सकती है। आपको आने वाले कुछ दिनों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना आपको करना पड़ेगा लेकिन आपको धैर्य का सामना करते हुए मुश्किलों को हल करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक जीवन का वक्री शनि पर प्रभाव
वक्री शनि का मीन राशि वालों के लिए पारिवारिक और प्रेम संबंध के मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी हो सकती है। जो लोग किसी के साथ प्रेम-संबंधों में हैं उनको जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवनसाथी संग अनबन हो सकती है। वहीं इसके अलावा संतान से मनमुटाव भी हो सकता है।  

 

Guru Purnima 2026: केंद्र दृष्टि योग से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जीवन में आएंगे सुख-समृद्धि और सफलता


सूर्य-शनि बनाएंगे नवपंचम दृष्टि योग, इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ और तरक्की

Lucky Zodiac: अगस्त से अक्तूबर तक इन चार राशि वालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed