सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   sun transit 2026 surya gochar in pisces know impact on all zodiac sign

मीन राशि में होगा सूर्य का गोचर, जानिए किस राशि वालों को फायदा और किसे होगा नुकसान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Feb 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

sun transit 2026: सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। मार्च के महीने में सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को लाभ तो कुछ को नुकसान हो सकता है। 

sun transit 2026 surya gochar in pisces know impact on all zodiac sign
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

sun transit 2026: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य ऊर्जा, आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता, खुशी, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और पिता आदि का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य एक राशि में लगभग एक माह तक रहते है फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सूर्यदेव के गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मार्च के महीने में सूर्य गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचर से कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर करने से सभी  12 राशियों में किनको फायदा होगा और किसको नुकसान।
Trending Videos


सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए शुभ
सूर्य का मीन राशि में गोचर करने से मीन, कुंभ, वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों की किस्मत में बदलाव दिखाई देगा। इन राशि वालों को वाहन और प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। जो लोग बेरोजगार है उनको नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। वहीं कुछ को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Grah Gochar 2026: महाशिवरात्रि पर बदलेगी 3 ग्रहों की चाल, ये 7 राशियां बनेंगी मालामाल

इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
सूर्यदेव के मीन राशि में गोचर करने से कर्क, कन्या और तुला राशि वालों को सतर्क रहना होगा। धन हानि होने के संभावना है और खर्चों में वृद्धि हो सकती है। फिजूलखर्च हो सकते हैं। ऐसे में आपको पूरे महीने बजट बनाकर चलना होगा। जो लोग नौकरी में हैं उनको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। लापरवाही में कुछ नुकसान आपको हो सकता है। 

Weekly Rashifal (9- 15 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का दूसरा सप्ताह

इन राशि वालों के लिए मिलाजुला 
सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए एक महीने का समय काफी मिलाजुला रहने वाला होगा। आय में इजाफा हो सकता है और लेनदेन के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed