सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे शनि के घर में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:13 AM IST
सार

Surya Gochar 2026: सूर्य शनि की राशि कुंभ में अपना स्थान लेंगे। यहां गोचर करते हुए सूर्य कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की समस्याएं बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सूर्य के गोचर से आपकी राशि पर क्या प्रभाव होने वाला है।

विज्ञापन
Surya Gochar 2026 Sun Transit In Aquarius impact on all 12 zodiac sign in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, 13 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। हालांकि, कुंभ शनि की राशि है, जिन्हें कर्मफलदाता कहा गया है। बड़ी बात यह है कि, सूर्य और शनि में मित्रता का भाव नहीं है, इसलिए यह गोचर अधिक प्रभावशाली माना जाता है। इससे कुछ राशियों को लाभ, उन्नति और सम्मान की प्राप्ति होती है, तो कुछ जातकों को धैर्य और संयम के साथ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सूर्य के गोचर से आपकी राशि पर क्या प्रभाव होने वाला है।

Trending Videos
Surya Gochar 2026 Sun Transit In Aquarius impact on all 12 zodiac sign in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। 
  • मेष राशि वालों को उनकी मेहनत से पहचान मिलेगी और वरिष्ठों से सराहना प्राप्त हो सकती है। 
  • नए अवसर मिलेंगे, जिन्हें समझदारी से अपनाने पर लाभ होगा।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2026 Sun Transit In Aquarius impact on all 12 zodiac sign in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। 
  • आपके विवाह के योग बनेंगे और प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
  • संपत्ति, वाहन या घर से जुड़ी योजनाएं साकार हो सकती हैं। 
  • परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
Surya Gochar 2026 Sun Transit In Aquarius impact on all 12 zodiac sign in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। 
  • मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और आप अपने निर्णयों में अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। 
  • किसी रुके कार्य में गति आ सकती है।
  • साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
Surya Gochar 2026 Sun Transit In Aquarius impact on all 12 zodiac sign in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों को प्रयासों के बावजूद कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • धैर्य और संयम से काम लें। 
  • साझेदारी के मामलों में सावधानी बरतना लाभकारी रहेगा।
  • स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed