सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Weekly Rashifal (9- 15 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का दूसरा सप्ताह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 08 Feb 2026 07:35 AM IST
सार

Weekly Horoscope (9 to 15 Feb 2026): साल के दूसरे माह के पहले सप्ताह की शुरुआत 2 फरवरी से होगी और 8 फरवरी तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
साप्ताहिक राशिफल 9 -15 फरवरी 2026 - फोटो : Amar Ujala

Saptahik Rashifal (9 to 15 Feb 2026): फरवरी 2026 का दूसरा सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।



इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।

Strong Sun Signs: ये 7 आदतें देती हैं कुंडली में मजबूत सूर्य के संकेत, जानें चेहरे पर दिखता है कैसा असर

Trending Videos
Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
मेष - फोटो : अमर उजाला

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होना चाहिए। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों के समय पर मनचाहे तरीके से पूरा होने पर आपका मन प्रसत्र रहेगा और आपके उत्साह में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपने कार्य को अत्यधिक आत्मविश्वास और उत्साह के साथ करेंगे। खास बात ये कि आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में कई यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होंगी।

इस सप्ताह आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में तेजी आने आपको संतोष होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आपको नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा और आपके कामकाज को कार्यक्षेत्र में मान्यता मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 

उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
वृषभ - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है, लेकिन आपको किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी, कारोबार में जोखिम और नियमों का उल्लंघन करने से बचना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको भले ही आर्थिक दृष्टि से थोड़ी दिक्कतें आएं और मनचाहा धन लाभ न हो, लेकिन उत्तरार्ध तक स्थितियां आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल हो जाएंगी और आप कारोबार में खास लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से वर्षों बाद मेल-मुलाकात के योग बनेंगे।

सप्ताह के मध्य का समय बेरोजगार लोगों के लिए नए अवसर का द्वार खोल सकता है। इस दौरान किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको रोजी-रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी की तरफ से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। 

उपायः प्रतिदिन भगवान स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
मिथुन - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपके न सिर्फ बनते हुए काम को बिगाड़ सकती है, बल्कि आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का कारण भी बन सकती है। मिथुन कती है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्यकता है। साथ ही साथ मिथुन राशि वालों को लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्र रहने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर-परिवार लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में मात-पिता से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस सप्ताह स्थायी संपत्ति को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से निबटाना बेहतर रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम समय पर सही तरीके से निपटाने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
कर्क - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह करियर कारोबार और जीवन से जुड़ी कुछेक समस्याओं को सुलझाने में मित्रों और आपके शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी बातचीत और सहमति से दूर हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी।

इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों के समय से पूरे होने और समस्याओं के धीरे-धीरे सुलझता देख आपको सुकून मिलेगा। आपके भीतर सकारात्मक विचारों की वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको इससे जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को सत्ता-सरकार की तरफ से कोई बड़ी राहत की खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed