सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 2026 On 06 February In Kumbh Rashi Know Impact On Gemini Zodiac Signs

Venus Transit 2026: शुक्र का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानिए मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Feb 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Venus Transit 2026: सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 06 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। आइए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

Venus Transit 2026 On 06 February In Kumbh Rashi Know Impact On Gemini Zodiac Signs
शुक्र के राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Venus Transit 2026: शुक्र अब कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 06 फरवरी 2026 को शुक्र मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश किया था। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, भोग-विलास, धन, विवाह और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह होता है। शुक्रदेव 2 मार्च 2026 तक इस राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
Trending Videos


मिथुन राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
  • शुक्रदेव मिथुन राशि वालों के लिए पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। 
  • 06 फरवरी को शुक्र का कुंभ राशि में गोचर करने से यह आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। 
  • नवम भाव में शुक्र के गोचर करने से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान आपके अधूरे काम जल्द ही पूरे होंगे। 
  • करियर में आपको इस दौरान किसी ऊचें मुकाम की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। काम के दबाव में आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जो लोग किसी के साथ व्यापार आदि में हैं उनको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
  • शुक्र के गोचर करने से आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि और भौतिक भोग-विलास का आनंद उठाने में आपको कामयाबी मिलेगी। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको सुखों की प्राप्ति होगी। पार्टनर संग रोमांटिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। 
  • सेहत में आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
-  कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed