सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 2026 On 06 February In Kumbh Rashi Know Impact On Taurus Zodiac Signs

Venus Transit 2026: शुक्र का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानिए वृषभ राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Feb 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Venus Transit 2026:  शुक्र का कुंभ राशि में गोचर करने से जानिए वृषभ राशि वालों के भाग्य, नौकरी, व्यापार और वैवाहिक जीवन में किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Venus Transit 2026 On 06 February In Kumbh Rashi Know Impact On Taurus Zodiac Signs
शुक्र गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Venus Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य, भोग और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं ऐसे जातकों को सुख, वैभव, प्रसिद्धि और धन की प्राप्ति होती है। शुक्र देव एक राशि में करीब 24 से 30 दिनों तक रहते हैं। 06 फरवरी 2026 को शुक्र देव मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्रदेव 2 मार्च 2026 तक इसी राशि में होंगे। शुक्र के राशि परिर्तन से आइए जानते हैं वृषभ राशि वालों पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
  • शुक्रदेव वृषभ राशि के जातकों के लिए पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से यह आपके दशम भाव में है। 
  • दशम भाव में शुक्र के गोचर करने से आपको सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में काम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो कोई गलती हो सकती है जिसका आपको खामियाजा उठाना पड़ सकता है। 
  • करियर में आपको कुछ अतिरिक्त योजना बनाकर चलना होगा। नौकरीपेशा लोगों के मन में इस दौरान कोई गलती हो सकती है। 
  • इस दौरान आपको व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। लेन-देन के मामलों में को कुछ अतिरिक्त मिल सकती है। 
  • वित्तीय जीवन में आपको लापरवाही से बचना होगा और अपने खर्चों को कंट्रोल में करना होगा। 
  • वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में पार्टनर संग तालमेल की कमी रहेगी। 
  • सेहत के लिहाज से आपको कई तरह की छोटी-छोटी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। 

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
  • - जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
  • - कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
  • - अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
  • - कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
  • - जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
  • - शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
  • - ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
  • - जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
  • - व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
  • - जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
  • - कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed