सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   venus sun transit in meen rashi these zodiac sign will be lucky

शुक्र-सूर्य की युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों के भौतिक सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Feb 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

जब सूर्य और शुक्र की युति होती है तो शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होता है। 15 मार्च को सूर्य-शुक्र की युति से यह राजयोग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। 

venus sun transit in meen rashi these zodiac sign will be lucky
शुक्रादित्य राजयोग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर माह ग्रहों की चाल बदलने से कई तरह के योगों का निर्माण होता है। राजयोग के बनने पर सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही राजयोग 15 मार्च को बनेगा जब सूर्य और शुक्र की बीच युति बनेगी। 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्रदेव उपस्थित होंगे। इस तरह से सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष में इस राजयोग को बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं शुक्रादित्य राजयोग के बनने पर किन-किन राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Trending Videos


मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना आपके करियर-कारोबार में उन्नति के संकेत है। 
  • यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव यानी दशम भाव में बनेगा जिससे आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इस दौरान साझेदारी में किया गया काम आपके लिए अच्छा रहेगा। 
  • आपकी योजनाएं रंग लाएंगी। व्यापार में विस्तार के सुनहरे अवसर मिलेंगे। 
  • आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 

Holi 2026: होली पर क्या रहेगा ग्रहण का समय ? कब तक रहेगी भद्रा, यहां जानें होलिका दहन का मुहूर्त

तुला राशि

  • तुला राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित रहेगा।
  •  यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम स्थान पर बनने जा रहा है। 
  • ऐसे में आपको अपने पार्टनरशिप के व्यापार से अच्छा खासा लाभ मिलेगा। 
  • जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 

Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान आगर ऐसे सपने आते हैं तो समझें आने वाले हैं अच्छे दिन

मीन राशि

  • मीन राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग शुभ और फलदायी साबित होगा। 
  • आपके लिए आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। जिससे आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।
  • धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। लंबे समय कुछ धन अटके हुए थे उसकी प्राप्ति हो सकती है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं जिससे व्यापार में कोई नई तरह की डील हो सकती है। 
  • निवेश से आपको अच्छा मुनाफा और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed