Best Career Option For Mulank 7: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। मूलांक 7 पर केतु ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसे लोग स्वभाव से गहरे विचारों वाले, आध्यात्मिक, शोधप्रिय और रहस्यमयी होते हैं। इन्हें अकेले में काम करना पसंद होता है और ये हर विषय की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 7 वालों के लिए कौन-कौन से करियर विकल्प सबसे अच्छे माने जाते हैं।
Mulank 7: रिसर्च और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में कमाते हैं बड़ा नाम, जानें मूलांक 7 वालों के लिए करियर विकल्प
Mulank 7 Best Career Options: :मूलांक 7 पर केतु ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसे लोग स्वभाव से गहरे विचारों वाले, आध्यात्मिक, शोधप्रिय और रहस्यमयी होते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 7 वालों के लिए कौन-कौन से करियर विकल्प सबसे अच्छे माने जाते हैं।
केतु का प्रभाव इन्हें आध्यात्मिक बनाता है। यही कारण है कि ज्योतिष, टैरो रीडिंग, वास्तु, योग शिक्षक या आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में ये अच्छा नाम कमा सकते हैं। अगर ये लोग ध्यान और साधना से जुड़े क्षेत्रों में आगे बढ़ें, तो समाज में सम्मान भी पाते हैं।
लेखन और क्रिएटिव फील्ड
मूलांक 7 वाले गहरी सोच रखते हैं, इसलिए लेखन, ब्लॉगिंग, कंटेंट राइटिंग, कविता, उपन्यास या स्क्रिप्ट राइटिंग में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इनके विचार अलग और प्रभावशाली होते हैं, जो पाठकों को आकर्षित करते हैं। डिजिटल मीडिया और पब्लिशिंग इंडस्ट्री भी इनके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
आईटी और टेक्निकल फील्ड
इनकी विश्लेषण क्षमता मजबूत होती है, इसलिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, प्रोग्रामिंग या टेक्निकल रिसर्च जैसे क्षेत्र इनके लिए अनुकूल रहते हैं। ये लोग जटिल समस्याओं का हल निकालने में सक्षम होते हैं।
समुद्र और यात्रा से जुड़े कार्य
अंक ज्योतिष में मूलांक 7 का संबंध जल तत्व से भी माना जाता है। इसलिए मरीन इंजीनियरिंग, शिपिंग, ट्रैवल ब्लॉगर या टूरिज्म इंडस्ट्री में भी ये सफल हो सकते हैं। इन्हें नई जगहों को जानना और समझना पसंद होता है।
मनोविज्ञान और काउंसलिंग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मूलांक 7 वाले संवेदनशील और समझदार होते हैं। इसलिए साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर या लाइफ कोच के रूप में भी ये अच्छा करियर बना सकते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझते हैं।