सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 23 Feb: मूलांक 1 वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 07:03 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 23 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Trending Videos
Today Numerology Prediction 23 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 1
आज का दिन चुनौतियों और मुश्किलों से भरा रहेगा। पैसे या निवेश से जुड़े मामलों में किसी पर अंधविश्वास न करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। अनुभवों से सीख लेकर आप भविष्य में मजबूती हासिल करेंगे। आज धैर्य और समझदारी से काम लें, यही सफलता की कुंजी होगी।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – मैजेंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Numerology Prediction 23 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 2
आज किसी जिम्मेदारी या बंधन का अनुभव हो सकता है। मन और दिमाग थोड़े उलझन में रह सकते हैं, लेकिन मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा। फैसले दिल से नहीं, दिमाग से लें और नए आय के अवसर तलाशें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा

Today Numerology Prediction 23 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 3
आज भूमि-संपत्ति या भाई-बहनों से संबंधित विवाद हो सकते हैं। मानसिक तनाव महसूस होगा और कुछ कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी से धोखा मिलने की संभावना है। पति-पत्नी का संबंध आज सकारात्मक और सहयोगी रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 23 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
23 february Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

अंक – 4
आज आपकी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य थोड़ी सावधानी मांग सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा और संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा संभव है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएँ।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – गोल्डन

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed