Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 21 February: मूलांक 3 और 5 वालों को आर्थिक खर्चे से बचना होगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
मूलांक 1
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सोच-समझकर किए गए कार्यों में भी अड़चन आ सकती है, इसलिए संयम रखना जरूरी है। खर्च बढ़ने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है और नए संबंध आगे चलकर लाभ देंगे। पिता की सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया
मूलांक 2
आज मन कुछ अशांत रह सकता है। व्यापार में निवेश करने से फिलहाल बचें। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जिस पर गंभीरता से विचार करें। मानसिक उलझन बनी रह सकती है। मां के लिए कुछ खास करने का मन बनेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
मूलांक 3
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें क्योंकि खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। सांस से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
मूलांक 4
आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी उलझन में धैर्य रखना जरूरी होगा। शोध या तकनीकी कार्यों में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदने से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला