{"_id":"69981390c9e617d0e00e677f","slug":"chandra-grahan-on-holi-2026-phalgun-purnima-holi-lunar-eclipse-2026-effects-on-zodiac-sign-2026-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan on Holi 2026: होलिका दहन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों की बढ़ सकती हैं समस्याएं","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Grahan on Holi 2026: होलिका दहन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों की बढ़ सकती हैं समस्याएं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:02 PM IST
सार
Chandra Grahan 2026: फाल्गुन माह की पूर्णिमा इस वर्ष खास मानी जा रही है, क्योंकि इसी दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। 3 मार्च 2026 को पड़ने वाली फाल्गुन पूर्णिमा पर ग्रहण का प्रभाव रहने से धार्मिक कार्यों और परंपराओं में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Chandra Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Holika Dahan Par Chandra Grahan 2026: फाल्गुन माह की पूर्णिमा इस वर्ष खास मानी जा रही है, क्योंकि इसी दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। 3 मार्च 2026 को पड़ने वाली फाल्गुन पूर्णिमा पर ग्रहण का प्रभाव रहने से धार्मिक कार्यों और परंपराओं में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दिन होलिका दहन है और अगले दिन रंगों का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन इस बार ग्रहण के कारण पूजा-विधि और समय को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानत हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव इस राशि के लोगों पर अधिक महसूस हो सकता है। इस बार ग्रहण धन भाव में पड़ रहा है, जिससे आर्थिक मामलों में सावधानी रखना बेहद जरूरी है। अनावश्यक खर्च या गलत निवेश नुकसान दे सकता है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें और किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें। साथ ही अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। इस दौरान सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मंत्रों का जप करना लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कन्या राशि
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण द्वादश भाव में प्रभाव डाल रहा है, जिसे खर्च, हानि और एकांत का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक नुकसान या दुर्घटना जैसी स्थितियों से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और नियमित जांच या सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में भी थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है, खासकर ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें। इस समय भगवान शिव की पूजा और ध्यान करने से मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
4 of 5
मीन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह ग्रहण छठे भाव में पड़ रहा है, जो शत्रु, रोग और संघर्ष से जुड़ा होता है। ऐसे में इस दौरान विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। हर निर्णय सोच-समझकर लें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
विज्ञापन
5 of 5
astrology
- फोटो : adobe stock
आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है, क्योंकि धोखाधड़ी या ठगी का खतरा बना रह सकता है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और सतर्कता बनाए रखें। ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करना और नियमित प्रार्थना करना लाभदायक माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।