सब्सक्राइब करें

Shani Dosha Remedies: शनि देव ले रहे हैं कड़ी परीक्षा तो शनिवार को करें ये उपाय, जीवन के कष्ट होंगे कम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 20 Feb 2026 01:18 PM IST
सार

Shani Dosha Remedies: यदि कुंडली में शनि की दशा ठीक न हो, तो व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।  कुछ सरल उपायों के जरिए इस स्थिति को संतुलित करने का प्रयास किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
shaniwar ke upay shani dosh remedies astrology tips shani dosh ke upay in hindi
शनि दोष के उपाय - फोटो : Amar Ujala

Shaniwar Ke Upay: कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती और जीवन में एक के बाद एक बड़े संकटों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसका एक कारण शनि का प्रभाव भी हो सकता है। यदि कुंडली में शनि की दशा ठीक न हो, तो व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ज्योतिष में इसके लिए उपाय भी बताए गए हैं। माना जाता है शनिवार केवल सप्ताह का एक दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और सुधार का अवसर भी माना जाता है। इस दिन कुछ सरल उपायों के जरिए इस स्थिति को संतुलित करने का प्रयास किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।



Holashtak 2026: 23 या 24 फरवरी कब शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? नकारात्मकता दूर करने के लिए करें ये उपाय
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026? यहां देखें पूरा कैलेंडर और घटस्थापना मुहूर्त

Trending Videos
shaniwar ke upay shani dosh remedies astrology tips shani dosh ke upay in hindi
कुंडली में कमजोर शनि के लक्षण - फोटो : Amar Ujala

कुंडली में कमजोर शनि के संकेत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि अशुभ स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में अस्थिरता, व्यापार में नुकसान, कानूनी मामलों में उलझन और पारिवारिक विवाद जैसे संकेत सामने आ सकते हैं। कई लोगों को यह भी लगता है कि उनकी मेहनत के मुकाबले परिणाम कम मिल रहे हैं। हालांकि यह पूरी तरह आस्था से जुड़ा विषय है, लेकिन इससे मानसिक प्रभाव जरूर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shaniwar ke upay shani dosh remedies astrology tips shani dosh ke upay in hindi
शनिवार को अपनाएं ये आसान उपाय - फोटो : adobe stock

शनिवार को अपनाएं ये आसान उपाय
1. काला नमक या सुरमा दबाना

शनिवार के दिन काला नमक या काला सुरमा किसी सुनसान स्थान पर दबाना नकारात्मक ऊर्जा को कम करने से जोड़ा जाता है।

2. काली वस्तुओं का दान
उड़द दाल, काला चना, काली मिर्च या अन्य काली चीजों का दान करने से सकारात्मकता बढ़ती है। दान करते समय मन में सच्ची भावना रखना जरूरी माना गया है।

shaniwar ke upay shani dosh remedies astrology tips shani dosh ke upay in hindi
बादाम - फोटो : Adobe Stock

3. बांसुरी में गुड़ भरकर रखना
एक छोटी बांसुरी में गुड़ भरकर एकांत जगह पर दबाने का उपाय आर्थिक समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता है।

4. बादाम का उपाय
शनिवार को 12 बादाम काले कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में रखने की परंपरा है, जो स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
shaniwar ke upay shani dosh remedies astrology tips shani dosh ke upay in hindi
घड़ा - फोटो : Adobe Stock

5. व्रत और मंत्र जाप
शनिवार का व्रत रखने और दिनभर शनि मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और अनुशासन बढ़ता है। कई लोग सूर्यास्त के बाद भोजन करते हैं।

6. पानी से भरा घड़ा रखना
किसी जरूरी काम से पहले घर में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखना शुभ संकेत माना जाता है, जो स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed