फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit: 2 सितंबर को बनेगा मालव्य राजयोग, कर्क और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबरें

Mon, 10 Aug 2026 04:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

Venus Transit: 2 सितंबर को शुक्रदेव गोचर करेंगे जो अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाले दिनों के लिए अच्छे संकेत हैं। 

विज्ञापन
venus transit In Tula Rashi On 2 September Make Malavya rajyoga lucky zodiac signs
शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से बना मालव्य राजयोग - फोटो : amar ujala

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को ऐशोआराम, सुख-सुविधा, धन और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। 2 सितंबर 2026 को शुक्रदेव अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ और पंचमहापुरुष योगों में एक माना जाता है। शुक्र के अपनी स्वराशि में जाने से कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में आर्थिक मामलों में, करियर-कारोबार और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पंचांग के अनुसार, 2 सितंबर को शुक्र दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे, जो 6 नवंबर तक रहेंगे। 

venus transit In Tula Rashi On 2 September Make Malavya rajyoga lucky zodiac signs
तुला राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
तुला राशि

शुक्र का अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने से तुला राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। इससे आपके आत्मविश्वास और पार्सनालिटी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकीर में नई तरह की जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। इस दौरान रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
venus transit In Tula Rashi On 2 September Make Malavya rajyoga lucky zodiac signs
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आने वाला दिन करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। निवेश से अच्छा मुनाफा प्राप्ति करने के योग हैं। आय में जबरदस्त लाभ के योग हैं। पारिवारिक मामलों में प्रेम रहेगा और किसी योजना को अमली जामा पहनाने में समय लगेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit In Tula Rashi On 2 September Make Malavya rajyoga lucky zodiac signs
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
मालव्य राजयोग बनने से आने वाले दिनों में भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित शुभ और सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग और आय में वृद्धि के संकेत हैं। इस दौरान आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। 
विज्ञापन
venus transit In Tula Rashi On 2 September Make Malavya rajyoga lucky zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आने वाले समय में सुख-सुविधाओं और ऐशोआराम में वृद्धि होगी। करियर में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि के अच्छे योग हैं। शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके लिए काफी शुभ और सकारात्मक रहेगा। इस दौरान लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। लाभ के जबरदस्त मौके मिलेंगे।

Shiv Parivar Puja: शिव परिवार की महिमा पूरे भारत में, जानिए किस क्षेत्र में किसकी होती है सबसे अधिक पूजा

Jalabhishek Niyam: शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या है सही नियम

Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन के दूसरे सोमवार को रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सामग्री से लेकर क्षमा प्रार्थना तक पूरी विधि

Solah Somvar Vrat Katha: सोलह सोमवार व्रत में करें इस कथा का पाठ, पूर्ण होंगे सभी मनोरथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed