पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Virgo Monthly Horoscope July 2026 kanya masik rashifal July monthly rashifal

Kanya Rashifal July 2026: कैसा रहेगा कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

Wed, 01 Jul 2026 06:06 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 01 Jul 2026 06:06 AM IST
सार

Kanya Rashifal July 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अत्यंत शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आइए विस्तार में जानते हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा।

विज्ञापन
Virgo Monthly Horoscope July 2026 kanya masik rashifal July monthly rashifal
Rashifal June 2026 - फोटो : AI

विस्तार

Virgo Monthly Horoscope: July 2026: कन्या राशि पृथ्वी तत्व की व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और अनुशासित राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक सूक्ष्मता से काम करने वाले, मेहनती और योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। हालांकि कई बार अधिक सोच-विचार और परफेक्शन की चाह तनाव भी बढ़ा सकती है। कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यावहारिक निर्णय का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा।

विज्ञापन


कन्या राशि (जुलाई मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अत्यंत शुभ और लाभदायक रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कुछ अधिक खर्च हो सकता है, खासकर सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर। पहले सप्ताह में करियर या व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो थकाऊ होने के बावजूद लाभकारी सिद्ध होगी। माह के पूर्वार्ध में युवाओं का समय आनंद और मनोरंजन में बीतेगा। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को दूसरे सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। महीने के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे और व्यापार में भी मनचाहा लाभ मिलेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और यदि कोई कर्ज है तो उसे चुकाने में भी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के लिहाज से यह महीना बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और गहराई आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे साथी की एंट्री हो सकती है। कामकाजी महिलाओं की पदोन्नति से घर और समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक वातावरण भी सकारात्मक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ और खर्चों के कारण थकान महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी ताकि किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी न हो।


उपाय
प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Ashadha Masa Prediction: सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आषाढ़ मास, धन और कारोबार में होगा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed