पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Monthly Horoscope: जुलाई का महीना किन राशियों के लिए लाएगा खुशखबरी और किन्हें देगा टेंशन, जानें राशिफल

Wed, 01 Jul 2026 11:06 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:06 AM IST
सार

July Monthly Rashifal: जुलाई आपके जीवन में लाएगा कौन से बड़े बदलाव? जानें मेष, वृषभ से लेकर मीन राशि तक पूरा मासिक राशिफल

विज्ञापन
July monthly horoscope 2026 for all 12 zodiac sign know july rashifal in hindi
मासिक राशिफल जुलाई 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

July Monthly Horoscope: जुलाई 2026 में कई प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन, वक्री चाल और नक्षत्र गोचर का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। यह महीना कुछ लोगों के लिए तरक्की, तो कुछ जातकों को करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं कि जुलाई 2026 का यह महीना मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क्या खास संकेत दे रहा है।

July monthly horoscope 2026 for all 12 zodiac sign know july rashifal in hindi
मासिक राशिफल जुलाई 2026 - फोटो : amar ujala

मेष राशि (जुलाई मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार
जुलाई महीने की शुरुआत मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। इस दौरान करियर और व्यापार में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होगा, अन्यथा धन हानि और मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। महीने के मध्य तक टीमवर्क के साथ काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं महीने के उत्तरार्ध में करियर और व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। महीने के अंत में अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी।

परिवार और रिलेशनशिप
इस महीने आपको लोगों के प्रति नकारात्मक सोच से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो परिवार के लोग आपके रिश्ते को लेकर असहमति जता सकते हैं। ऐसे में भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी और धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए विनम्र व्यवहार और मधुर वाणी अपनाएं।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है, खासकर जब चीजें आपके अनुसार न हों। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए उन्हें अधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता होगी। खुद को संयमित रखना और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।

July monthly horoscope 2026 for all 12 zodiac sign know july rashifal in hindi
मासिक राशिफल जुलाई 2026 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि (जुलाई मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का अधिकांश समय शुभ और लाभकारी रहने वाला है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिससे आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। लंबे समय से अटकी योजनाएं अब गति पकड़ेंगी। ऐसे में आपको अपने करियर और व्यवसाय में पूरे प्रयास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। महीने के मध्य में व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिलने के संकेत हैं, जिससे कारोबार में वृद्धि होगी और बाजार में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

परिवार और रिलेशनशिप
परिवार के लिहाज से यह महीना सामान्य और संतुलित रहेगा। परिजनों के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से मन को राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक के बावजूद संबंध मधुर बने रहेंगे।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के उत्तरार्ध में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, क्योंकि उनके खोने या नुकसान होने की आशंका है। बाकी समय स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
July monthly horoscope 2026 for all 12 zodiac sign know july rashifal in hindi
मासिक राशिफल जुलाई 2026 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि (जुलाई मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना औसत परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपके बनते काम बिगाड़ सकती है। महीने की शुरुआत में समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन बेहद जरूरी रहेगा। अपने काम को पूरा करने के लिए लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाना होगा। यदि परिस्थितियां मांगें तो एक कदम पीछे हटकर आगे बढ़ने की रणनीति अपनाना लाभकारी रहेगा। महीने के मध्य से लेकर अंत तक व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें।

परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दूसरे सप्ताह में नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी बात स्पष्ट और समझदारी से रखें। महीने के उत्तरार्ध में प्रेम या वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभालना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
माह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। साथ ही, आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को संतुलित रखना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
July monthly horoscope 2026 for all 12 zodiac sign know july rashifal in hindi
मासिक राशिफल जुलाई 2026 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि (जुलाई मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार
कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। यदि आप लंबे समय से किसी नए कार्य की शुरुआत या करियर में उन्नति के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो महीने के पूर्वार्ध में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। बेरोजगार लोगों को नए रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा।

परिवार और रिलेशनशिप
महीने के शुरुआती दिनों में आपको परिवार और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि माह के मध्य से आपको अपने व्यवहार और वाणी में संयम बनाए रखने की आवश्यकता होगी। किसी भी समस्या को सुलझाने में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
माह का पूर्वार्ध स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता होगी। विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य और संबंधों से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, क्रोध में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed